GOVERNMENT OF INDIA
Accessibility
Accessibility Tools
Color Adjustment
Text Size
Navigation Adjustment

Quiz on Partition Horrors Remembrance Day – 14th August (Hindi)

Start Date : 3 Aug 2025, 12:00 pm
End Date : 17 Aug 2025, 11:45 am
Closed
Quiz Closed

About Quiz

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, माईगव के सहयोग से भारत के सभी स्कूली छात्रों को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस — 14 अगस्त पर क्विज़ में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।

यह क्विज़ 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने और भारत विभाजन के दुखद मानवीय परिणामों पर विचार करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

पुरस्कार: सभी प्रतिभागियों को सहभागिता का ई-प्रमाणपत्र मिलेगा और सबसे ज़्यादा स्कोर करने वाले शीर्ष 10 छात्रों को 5,000/- रु. का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Terms and Conditions

1.यह क्विज़ सभी भारतीय नागरिकों के लिए ओपन है। विशेष रूप से स्कूल के छात्रों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

2.भागीदारी के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

3.जैसे ही प्रतिभागी ‘प्ले क्विज़’ पर क्लिक करेंगे, क्विज़ शुरू हो जाएगी।

4.क्विज़ में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं।

5.सभी प्रश्नों में चार विकल्प होते हैं, और केवल एक सही उत्तर होता है।

6.एक ही प्रतिभागी से कई प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।

7.प्रतिभागी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी माईगव प्रोफ़ाइल सही और अपडेटेड है।

8.यह एक समय-बद्ध क्विज़ है: आपके पास 10 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 300 सेकंड होंगे।

9.क्विज़ में भाग लेने के दौरान यदि किसी भी अनुचित / नकली साधनों / कदाचार — जैसे कि प्रतिरूपण, दोहरी भागीदारी अथवा अन्य किसी प्रकार की धोखाधड़ी का पता चलता है / संदेह होता है / नोटिस किया जाता है, तो ऐसी भागीदारी को निष्प्रभावी और अमान्य घोषित किया जाएगा, तथा उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। क्विज़ प्रतियोगिता के आयोजक इस संबंध में सभी अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

10.आयोजक उन प्रविष्टियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे जो खो गई हैं, देर से सबमिट की है या अधूरी हैं या कंप्यूटर की खराबी या किसी अन्य त्रुटि के कारण ट्रांसमिट नहीं हुई हैं, जो आयोजक के उचित नियंत्रण के बाहर हैं। कृपया ध्यान दें कि प्रविष्टि के सबमिशन का प्रमाण, उसके प्राप्त होने का प्रमाण नहीं माना जाएगा।

11.अप्रत्याशित स्थिति में, आयोजकों के पास किसी भी समय क्विज़ में संशोधन करने या वापस लेने का अधिकार है। किसी भी संदेह से बचने के लिए, इसमें इन नियमों और शर्तों में संशोधन करने का अधिकार शामिल है।

12.क्विज़ पर आयोजकों का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

13.सभी विवाद/कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के अधिकार-क्षेत्र के अधीन हैं। इस उद्देश्य के लिए किए गए खर्चों को पार्टियों स्वयं वहन करेंगी।

14.क्विज़ में भाग लेकर, प्रतिभागी प्रतियोगिता के सभी नियमों और शर्तों का पालन करेंगे, जिसमें कोई भी संशोधन या आगे के अपडेट शामिल हैं।

15.अब से नियम और शर्तें भारतीय कानूनों और भारतीय न्यायिक प्रणाली के निर्णयों द्वारा शासित होंगी।