
Industrial R&D for Viksit Bharat 2047 focuses on developing indigenous technologies, advanced manufacturing, and innovative solutions for a developed India. It promotes collaboration among industries, startups, academia, and government to strengthen research, productivity, sustainability, and global competitiveness. Key areas include AI, semiconductors, biotechnology, clean energy, defence, and smart infrastructure.
विकसित भारत 2047 के लिए औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास का उद्देश्य स्वदेशी तकनीक, उन्नत विनिर्माण और नवाचार को बढ़ावा देना है। यह उद्योगों, स्टार्टअप, शिक्षा जगत और सरकार के सहयोग से अनुसंधान, उत्पादकता, स्थिरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करता है। प्रमुख क्षेत्रों में एआई, सेमीकंडक्टर, जैव-प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा और स्मार्ट बुनियादी ढाँचा शामिल हैं।
All participants will receive a Certificate of Participation.
पुरस्कार: सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
1. The Quiz is open to all Indian citizens. / क्विज़ सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
2. The Quiz will start as soon as the participant clicks on the ‘Play Quiz’ button. / प्रतिभागी द्वारा ‘प्ले क्विज़’ बटन पर क्लिक करते ही क्विज़ शुरू हो जाएगी।
3. Each participant must answer all the questions within the prescribed time limit specified on the Quiz page. / प्रत्येक प्रतिभागी को क्विज़ पेज पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
4. Entries once submitted cannot be withdrawn. / एक बार प्रस्तुत की गई प्रविष्टि को वापस नहीं लिया जा सकेगा।
5. Multiple entries from the same participant will not be accepted. / एक ही प्रतिभागी द्वारा एक से अधिक प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।
6. Discovery, detection, or notice of the use of any unfair means, malpractice, impersonation, double participation, or any other fraudulent activity during participation in the Quiz shall result in the entry being declared null and void and rejected. / क्विज़ में भागीदारी के दौरान किसी भी अनुचित साधन, कदाचार, प्रतिरूपण, दोहरी भागीदारी अथवा किसी अन्य धोखाधड़ीपूर्ण गतिविधि के पाए जाने, पता चलने या संज्ञान में आने पर संबंधित प्रविष्टि को शून्य एवं अमान्य घोषित कर अस्वीकार कर दिया जाएगा।
7. Employees of DSIR, the Department of Scientific and Industrial Research, the concerned organising department/organisation and MyGov may not be eligible to participate in the Quiz. / DSIR, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान विभाग, संबंधित आयोजक विभाग/संगठन तथा माईगॉव के कर्मचारी क्विज़ में भाग लेने के पात्र नहीं हो सकते हैं।
8. The organisers/DSIR reserve the right to take the final decision in all matters relating to the Quiz. / क्विज़ से संबंधित सभी मामलों में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार आयोजकों/DSIR के पास सुरक्षित रहेगा।
9. In the event of unforeseen circumstances, the organisers/DSIR reserve the right to amend the Terms and Conditions of the Quiz at any time or modify, postpone or cancel the Quiz or the proposed visit, as deemed appropriate. / अप्रत्याशित परिस्थितियों की स्थिति में आयोजकों/DSIR को किसी भी समय क्विज़ के नियम एवं शर्तों में संशोधन करने अथवा आवश्यकतानुसार क्विज़ या प्रस्तावित दौरे में परिवर्तन करने, उसे स्थगित करने या निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
10. The organisers shall not accept any responsibility for entries that are lost, delayed, incomplete or not transmitted due to technical issues, computer errors, network failures or any other reasons beyond their reasonable control. / तकनीकी समस्याओं, कंप्यूटर त्रुटियों, नेटवर्क विफलता अथवा आयोजकों के युक्तिसंगत नियंत्रण से परे किसी अन्य कारणवश खोई, विलंबित, अपूर्ण या प्रेषित न हो सकने वाली प्रविष्टियों के लिए आयोजक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे।
11. Proof of submission of an entry shall not be considered proof of receipt by the organisers. / किसी प्रविष्टि को प्रस्तुत किए जाने का प्रमाण, आयोजकों द्वारा उसके प्राप्त होने का प्रमाण नहीं माना जाएगा।
12. The decision of the organisers/DSIR regarding the Quiz, selection of participants and the visit shall be final and binding, and no correspondence in this regard shall be entertained. / क्विज़, प्रतिभागियों के चयन और दौरे के संबंध में आयोजकों/DSIR का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
13. All disputes and legal complaints arising out of or in connection with the Quiz shall be subject to the exclusive jurisdiction of the courts at Delhi only. Expenses incurred in this regard shall be borne by the respective parties themselves. / क्विज़ से उत्पन्न होने वाले या उससे संबंधित सभी विवाद एवं कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली स्थित न्यायालयों के विशिष्ट क्षेत्राधिकार के अधीन होंगी। इस संबंध में होने वाले समस्त व्यय का वहन संबंधित पक्ष स्वयं करेंगे।
14. By participating in the Quiz, participants agree to abide by all the Terms and Conditions of the Quiz, including any amendments or updates issued from time to time by the organisers/DSIR. These Terms and Conditions shall be governed by the laws of India and the decisions of the Indian judicial system. / क्विज़ में भाग लेकर प्रतिभागी क्विज़ के सभी नियम एवं शर्तों का पालन करने के लिए सहमत होंगे, जिसमें आयोजकों/DSIR द्वारा समय-समय पर जारी किए गए संशोधन अथवा अपडेट भी शामिल हैं। ये नियम एवं शर्तें भारत के कानूनों तथा भारतीय न्यायिक प्रणाली के निर्णयों द्वारा शासित होंगी।