GOVERNMENT OF INDIA

Quiz on India’s Democracy (Hindi)

Start Date : 27 Feb 2024, 12:00 pm
End Date : 14 Mar 2024, 11:45 pm
Closed
Quiz Closed

About Quiz

युवा चेंजमेकर्स ध्यान दें! लोकतंत्र के बारे में अपनी समझ को परखें!

सूचना और प्रसारण मंत्रालय, माईगव के सहयोग से, हमारे युवा मतदाताओं के लिए, ख़ासकर उन लोगों के लिए एक क्विज़ को होस्ट कर रहा है, जो 18वे लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट कर रहे हैं, — “भारत के लोकतंत्र पर क्विज“। लोकतंत्र की बुनियादी बातों के बारे में गहराई से जानें, अपनी समझ को गहरा करें और एक सच्चे लोकतंत्र चैंपियन बनें!

पुरस्कार:

टॉप 18 ,प्रत्येक विजेता को रु.5,000  का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

 

Terms and Conditions

1.सभी भारतीय नागरिकों के लिए क्विज़ में एंट्री खुली है

2.यह एक टाइम्ड क्विज है, जिसमें 5 मिनट (300 सेकंड) में 10 सवालों के जवाब दिए जाने हैं।

3.आप एक कठिन प्रश्न को छोड़ सकते हैं और बाद में उस पर वापस आ सकते हैं।

4.क्विज 12 भाषाओं – अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध होगा।

5.क्विज़ पर आयोजकों का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।

6.एक ही प्रतिभागी से एक से ज्यादा एंट्री को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

7.प्रतिभागियों को अपना नाम, ईमेल पता, टेलीफ़ोन नंबर और डाक पता देना होगा। अपनी संपर्क जानकारी सबमिट करके, वे इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल की जा रही जानकारी के लिए सहमति देंगे।

8.कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

9.जैसे ही प्रतिभागी स्टार्ट क्विज़ बटन पर क्लिक करेंगे, क्विज़ शुरू हो जाएगी।

10.आयोजक उन एंट्रीज  के लिए कोई भी ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे जो खो गई हैं, देर से आई हैं या अधूरी हैं या कंप्यूटर की ग़लती या किसी अन्य गड़बड़ी के कारण ट्रांसमिट नहीं हुई हैं, जो आयोजकों के उचित नियंत्रण के बाहर हैं। कृपया ध्यान दें कि एंट्री  सबमिट करने का प्रमाण इसकी प्राप्ति का प्रमाण नहीं है।

11.अप्रत्याशित स्थिति में, आयोजकों के पास किसी भी समय क्विज़ में संशोधन करने या वापस लेने का अधिकार सुरक्षित है। किसी भी संदेह से बचने के लिए, इसमें इन नियमों और शर्तों में संशोधन करने का अधिकार शामिल है।

12.सभी विवाद/कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के अधिकार क्षेत्र के अधीन हैं। इस उद्देश्य के लिए किए गए खर्चे पार्टियों द्वारा खुद वहन किए जाएंगे।

13.प्रतियोगिता में शामिल होकर, प्रतिभागी ऊपर बताए गए इन नियमों और शर्तों को स्वीकार करते हैं और उनसे बाध्य होने के लिए सहमत होते हैं।