GOVERNMENT OF INDIA
Accessibility
Accessibility Tools
Color Adjustment
Text Size
Navigation Adjustment

Quiz on 10 Years of Mann ki Baat (Hindi)

Start Date : 1 Oct 2024, 12:00 am
End Date : 1 Nov 2024, 11:45 pm
Closed
Quiz Banner
  • 10 Questions
  • 300 Seconds
Login to Play Quiz

About Quiz

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ऐतिहासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के सफल दस साल पुरे होने का जश्न मनाने के लिए, माईगव नागरिकों को “मन की बात के 10 साल पुरे होने पर माईगव क्विज़” में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। 

यह क्विज़ नागरिकों को उन विषयों और पहलों पर अपने ज्ञान का परीक्षण करने में मदद करेगी, जिन पर पिछले 10 सालों में, मन की बात कार्यक्रमों में चर्चा हुई, जैसे कि “देव से देश”, “अंग दान जीवन का उपहार”, “भारत लोकतंत्र की जननी”, “हर घर तिरंगा”, “इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेट” और भी बहुत कुछ।  

पुरस्कार

भारत की प्रगति के बारे में ज़्यादा जानने के साथ-साथ शीर्ष प्रतिभागियों को नीचे बताए गए रोमांचक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। 

पहले पुरस्कार के रूप में 1,00,000/- रुपये दिए जाएंगे।
 
दूसरे पुरस्कार के रूप में 75,000/- रुपये दिए जाएंगे।  
तीसरे पुरस्कार के रूप में 50,000/- रुपये दिए जाएंगे।  
सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले अगले 200 प्रतिभागियों को 2,000/- रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे 

 

“मन की बात के 10 साल पुरे होने पर क्विज़” के ज़रिए राष्ट्र-निर्माण की इस अनोखी यात्रा में शामिल हों।

Terms and Conditions

1. इस क्विज़ में भारत के सभी निवासी या भारतीय मूल के लोग हिस्सा ले सकते हैं। 

2. यह क्विज़ 12 भाषाओं में उपलब्ध होगी — अंग्रेज़ी, हिन्दी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु। 

3. क्विज़ केवल माईगव प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही एक्सेस होगी और कोई अन्य चैनल नहीं होगा। 

4. स्वचालित प्रक्रिया के ज़रिए क्वेश्चन बैंक से प्रश्न रैंडम तरीके से चुने जाएंगे। 

5. क्विज़ में प्रत्येक प्रश्न मल्टीपल-चॉइस फॉर्मेट में है और इसमें केवल एक ही सही विकल्प होता है। 

6. प्रतिभागियों को सिर्फ़ एक बार खेलने की अनुमति है; एक से ज़्यादा बार हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है।

7. जैसे ही प्रतिभागी “स्टार्ट क्विज़” बटन पर क्लिक करेगा, क्विज़ शुरू हो जाएगी। 

8. प्रतिभागियों के पास मुश्किल प्रश्न को स्किप करने और बाद में उस प्रश्न पर वापस आने का विकल्प होता है। 

9. यह समय पर आधारित क्विज़ है जिसमें 10 प्रश्न हैं, जिनका उत्तर 300 सेकंड में देना होगा। 

10. क्विज़ का समय निर्धारित है; एक प्रतिभागी जितनी जल्दी क्विज समाप्त करेगा, उनके जीतने की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी। 

11. क्विज़ में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। 

12. एक से अधिक प्रतिभागियों के समान संख्या में सही उत्तर होने की स्थिति में, सबसे कम समय में उत्तर देने वाले प्रतिभागी को विजेता घोषित किया जाएगा। 

13. सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, प्रतिभागी अपनी भागीदारी और पूर्णता को पहचानने वाला एक डिजिटल भागीदारी प्रमाणपत्र ऑटो- डाउनलोड कर सकता है। 

14. प्रतिभागियों को क्विज़ में भाग लेते समय पेज को रिफ़्रेश नहीं करना चाहिए और अपनी एंट्री रजिस्टर करने के लिए पेज सबमिट करना चाहिए। 

15. पुरस्कार राशि के डिस्बर्समेंट के लिए घोषित विजेताओं को अपनी माईगव प्रोफ़ाइल पर अपनी बैंक जानकारी अपडेट करनी होगी। माईगव प्रोफ़ाइल पर मौजूद यूजर नेम, पुरस्कार राशि डिस्बर्समेंट के लिए बैंक खाते के नाम से मेल खाना चाहिए। 

16. प्रतिभागियों को अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और शहर की जानकारी देनी होगी। इन जानकारियों को सबमिट करके, प्रतिभागी क्विज़ के उद्देश्य से इनके इस्तेमाल के लिए सहमति देते हैं। 

17. क्विज़ में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल पते का एक से ज़्यादा बार इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। 

18. माईगव के पास किसी भी गलत व्यवहार या अनुचित व्यवहार के लिए किसी भी यूज़र की भागीदारी को अयोग्य घोषित करने का अधिकार है। 

19. माईगव के पास अप्रत्याशित घटनाओं की स्थिति में किसी भी समय क्विज़ में बदलाव करने या उसे बंद करने के सभी अधिकार हैं। इसमें संदेह से बचने के लिए इन नियम और शर्तों को बदलने की क्षमता शामिल है। 

20. क्विज़ पर माईगव का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। 

21. प्रतिभागियों को सभी अपडेट के लिए कॉन्टेंट की नियमित जांच करनी होगी। 

 

22. माईगव के पास क्विज़ और/या नियम और शर्तें/तकनीकी पैरामीटर/मूल्यांकन मानदंड के सभी या किसी भी हिस्से को कैंसिल करने या उसमें बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है। हालांकि, नियम और शर्तों/तकनीकी मापदंडों/मूल्यांकन मानदंडों में किसी भी बदलाव या प्रतियोगिता को कैंसिल करने पर, इसके बारें में प्लेटफ़ॉर्म पर अपडेट/पोस्ट किया जाएगा।