
As part of National Cybersecurity Awareness Month (NCSAM) 2026, is hosting a Online Quiz on Cyber Hygiene Practices is designed to strengthen awareness of everyday cybersecurity practices. The quiz helps participants assess their understanding of essential topics such as strong passwords and passphrases, multi-factor authentication (MFA), phishing awareness, software updates, device security, data protection, backups, and incident reporting.
The Quiz is organised as part of National Cybersecurity Awareness Month , October 2026 under ISEA Program jointly with CERT-In under Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) and MyGov for more information, visit https://www.staysafeonline.in.
The objective of program is to raise awareness among citizens to stay safe in online world and reinforce cyber hygiene, cyber security, and privacy at the national level across various segments of the population.
Information Security Education and Awareness (ISEA) is an initiative of Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), Government of India for generating human resources in the area of Information Security and creating general awareness on Cyber Hygiene/Cyber Security among the masses.
Cyber Aware Digital Naagrik program under ISEA Program aims to reinforce cyber hygiene, cyber security, and privacy at the national level across various segments of the population.
For any queries please write to isea@cdac.in
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (NCSAM) 2026 के अंतर्गत, साइबर हाइजीन के तरीकों पर ऑनलाइन क्विज़ का उद्देश्य दैनिक साइबर सुरक्षा संबंधी सर्वोत्तम प्रथाओं के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना है। यह प्रश्नोत्तरी प्रतिभागियों को मजबूत पासवर्ड एवं पासफ़्रेज़, बहु-कारक प्रमाणीकरण (MFA), फ़िशिंग से बचाव, सॉफ़्टवेयर अपडेट, डिवाइस सुरक्षा, डेटा संरक्षण, बैकअप तथा साइबर सुरक्षा घटनाओं की रिपोर्टिंग जैसे आवश्यक विषयों की अपनी समझ का आकलन करने में सहायता करती है।
यह क्विज़ राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cybersecurity Awareness Month), अक्टूबर 2026 के अंतर्गत ISEA कार्यक्रम के तहत CERT-In, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और MyGov के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.staysafeonline.in पर जाएँ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा देशभर में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच साइबर हाइजीन, साइबर सुरक्षा और गोपनीयता को सुदृढ़ करना है।
सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता (Information Security Education and Awareness – ISEA), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार की एक पहल है। इसका उद्देश्य सूचना सुरक्षा के क्षेत्र में मानव संसाधन विकसित करना तथा आम जनता में साइबर हाइजीन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।
ISEA कार्यक्रम के अंतर्गत Cyber Aware Digital Naagrik कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर समाज के विभिन्न
किसी भी प्रश्न या जानकारी के लिए कृपया isea@cdac.in पर ई-मेल करें।
Gratification / पुरस्कार
1. 1st Prize – Rs.10,000/- / पहला पुरस्कार – ₹10,000/-
2. 2nd Prize – Rs.8,000/- / दूसरा पुरस्कार – ₹8,000/-
3. 3rd Prize – Rs.5,000/- / तीसरा पुरस्कार – ₹5,000/-
4. Next 7 participants will be rewarded with Consolation Prizes – Rs. 3,000/- each. / अगले 7 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार (Consolation Prizes) के तौर पर ₹3,000/- दिए जाएंगे।
5. All the participants will receive the E-Certificate of Participation. / सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का ई-सर्टिफिकेट (E-Certificate) मिलेगा।
1. The quiz is open for all Indian Citizens. / यह क्विज़ सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है।
2. Quiz will start as soon as the participant clicks on the ‘Play Quiz’. / जैसे ही प्रतिभागी ‘प्ले क्विज़‘ पर क्लिक करेंगे, क्विज़ शुरू हो जाएगी।
3. Entries once submitted cannot be withdrawn. / एक बार सबमिट करने के बाद प्रविष्टियों को वापस नहीं लिया जा सकता है।
4. Participants will be required to provide their name, email address, telephone number, and additional details as required. By submitting their details and participating in the quiz, participants give consent to MyGov and C-DAC to use this information as required to facilitate the conduct of the quiz competition which may include confirmation of participant details. / प्रतिभागियों को अपना नाम, ईमेल पता, टेलीफोन नंबर और आवश्यकतानुसार अन्य जानकारी देनी होगी। अपनी जानकारी सबमिट करके और क्विज़ में भाग लेकर, प्रतिभागी माईगव और C-DAC को इस जानकारी का उपयोग करने के लिए सहमति देते हैं, ताकि क्विज़ प्रतियोगिता के संचालन में मदद मिल सके, जिसमें प्रतिभागियों की जानकारी की पुष्टि करना शामिल हो सकता है।
5. The quiz will last for 5 minutes (300 seconds), during which you need to answer up to 15 questions. / यह एक समयबद्ध क्विज़ है जिसमें आपको 10 सवालों के जवाब 5 मिनट (300 सेकंड) में देने होंगे।
6. Multiple entries from the same participant will not be accepted. / एक ही प्रतिभागी से कई प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।
7. Discovery/detection/noticing of use of any unfair/spurious means/malpractices, including but not limited to impersonation, double participation etc., during the participation in the quiz, will result in the participation being declared null and void and hence, rejected. The organizers of the quiz competition or any agency acting on their behalf reserves the right in this regard. / क्विज़ में भाग लेने के दौरान यदि किसी भी अनुचित / नकली साधनों / कदाचार — जैसे कि प्रतिरूपण, दोहरी भागीदारी अथवा अन्य किसी प्रकार की धोखाधड़ी का पता चलता है / संदेह होता है / नोटिस किया जाता है, तो ऐसी भागीदारी को निष्प्रभावी और अमान्य घोषित किया जाएगा, तथा उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। क्विज़ प्रतियोगिता के आयोजक या उनकी ओर से काम करने वाली किसी भी एजेंसी के पास इस संबंध में अधिकार सुरक्षित है।
8. Employees, directly or indirectly connected with organizing the quiz, are not eligible to participate in the quiz. This ineligibility also applies to their immediate family members. / क्विज़ के आयोजन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कर्मचारी, क्विज़ में भाग लेने के पात्र नहीं हैं। यह अयोग्यता उनके परिवार के सदस्यों पर भी लागू होती है।
9. In the event of unforeseen circumstances, the C-DAC, MeitY and MyGov reserve the right to amend the terms and conditions of the competition at any time or cancel the competition as considered. / अप्रत्याशित परिस्थितियों की स्थिति में, C-DAC, MeitY और माईगव के पास प्रतियोगिता के नियमों और शर्तों में किसी भी समय संशोधन करने या प्रतियोगिता को रद्द करने का अधिकार है।
10. Participants need to have a regular check on the content for all the updates. / प्रतिभागियों को सभी अपडेट के लिए कॉन्टेंट की नियमित जांच करनी होगी।
11. The quiz winners will be announced at www.mygov.in / क्विज़ के विजेताओं की घोषणा www.mygov.in पर की जाएगी।
12 The C-DAC reserves the right to cancel the Quiz competition without any prior intimation. / C-DAC बिना किसी पूर्व सूचना के क्विज़ प्रतियोगिता को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
13. The C-DAC and MyGov will not accept any responsibility for entries that are lost, are late, incomplete or have not been transmitted due to computer error or any other error beyond the organizer’s responsibility. / C-DAC और माईगव उन प्रविष्टियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे जो खो गई हैं, देर से सबमिट की गई हैं, अधूरी हैं या कंप्यूटर त्रुटि या आयोजक की ज़िम्मेदारी से परे किसी अन्य त्रुटि के कारण प्रेषित नहीं हो पाईं हैं।
14. The participants shall abide by all the terms and conditions of the quiz competition, including any amendments or further updates. / प्रतिभागियों को क्विज़ प्रतियोगिता के सभी नियम और शर्तों का पालन करना होगा, जिसमें कोई भी संशोधन या आगे के अपडेट शामिल हैं।
15. The decision of the C-DAC and MyGov on the Quiz shall be final, and binding and no correspondence will be entered into regarding the same. / क्विज़ पर C-DAC और माईगव का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
16. All disputes/ legal complaints are subject to the jurisdiction of Delhi only. Expenses incurred for this purpose will be borne by the parties themselves. / सभी विवाद/कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के अधिकार–क्षेत्र के अधीन हैं। इस उद्देश्य के लिए किए गए खर्चे पार्टियों द्वारा खुद वहन किए जाएंगे।
17. By participating in the Quiz, the participant accepts and agrees to be bound by the above-mentioned terms and conditions. / क्विज़ में भाग लेकर, प्रतिभागी ऊपर बताए गए नियमों और शर्तों को स्वीकार करता है और उनसे बाध्य होने के लिए सहमत होता है।
16. Organiser’s reserves the right to cancel or amend all or any part of the Quiz and/ or the Terms & Conditions/ Technical Parameters/ Evaluation Criteria. However, any changes to the Terms & Conditions/ Technical Parameters/ Evaluation Criteria, or cancellation of the Contest, will be updated/ posted on the platform. / आयोजकों के पास क्विज़ और/या नियम और शर्तें/तकनीकी पैरामीटर/मूल्यांकन मानदंड के सभी या किसी भी हिस्से को कैंसिल करने या उसमें बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है। हालांकि, नियम और शर्तों/तकनीकी मापदंडों/मूल्यांकन मानदंडों में किसी भी बदलाव या प्रतियोगिता को कैंसिल करने पर, इसके बारें में प्लेटफ़ॉर्म पर अपडेट/पोस्ट किया जाएगा।
17. The Winners Selection will be conducted through a system-generated randomization method to ensure fairness and transparency. All participants who meet the mentioned quiz winning criteria, including all correct answers and submission within the stipulated time-frame, will be included in a centralized pool of eligible entries. Winners will be selected solely through an automated random selection process. / विजेताओं का चयन एक सिस्टम द्वारा जनरेट की गई रैंडमाइज़ेशन (यादृच्छिक) विधि से किया जाएगा, ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। जिन सभी प्रतिभागियों ने क्विज़ जीतने के निर्धारित मानदंडों को पूरा किया होगा, जिसमें सभी प्रश्नों के सही उत्तर देना और निर्धारित समय–सीमा के भीतर उत्तर जमा करना शामिल है, उन्हें पात्र प्रविष्टियों के एक केंद्रीकृत समूह में शामिल किया जाएगा। विजेताओं का चयन केवल एक स्वचालित रैंडम चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
18. The terms and conditions henceforth shall be governed by Indian laws and the judgments of the Indian judicial system. / अब से नियम और शर्तें भारतीय कानूनों और भारतीय न्यायिक प्रणाली के निर्णयों द्वारा शासित होंगी।