
The Central Adoption Resource Authority, in collaboration with MyGov India, invites citizens to participate in the Legal Adoption Awareness Quiz. This initiative aims to enhance understanding of legal provisions under the Juvenile Justice (Care and Protection of Children) Act, 2015, highlight the risks of illegal adoption, and promote adoption through Mission Vatsalya Portal as the only lawful pathway. The quiz encourages informed participation and responsible adoption practices, ensuring every child’s right to a safe, transparent, and child-centric adoption process.
Gratifications
The top 10 winners will be awarded with ₹2,000 each
Every participant will receive an e-certificate of participation
केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), MyGov India के सहयोग से नागरिकों को “कानूनी दत्तक-ग्रहण जागरूकता क्विज़” में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। इस पहल का उद्देश्य किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों की समझ को बढ़ाना, अवैध दत्तक-ग्रहण के जोखिमों को उजागर करना, तथा मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से ही दत्तक-ग्रहण को एकमात्र वैध मार्ग के रूप में बढ़ावा देना है। यह क्विज़ जागरूक और जिम्मेदार भागीदारी को प्रोत्साहित करती है, ताकि प्रत्येक बच्चे के सुरक्षित, पारदर्शी और बाल-केंद्रित दत्तक-ग्रहण प्रक्रिया के अधिकार को सुनिश्चित किया जा सके।
पुरस्कार
शीर्ष 10 विजेताओं को प्रत्येक ₹2,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रत्येक प्रतिभागी को सहभागिता का ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा
1. Quiz is open to all Indian Citizens. / क्विज़ सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है।
2. By entering the Quiz, the participant accepts and agrees to be bound by the mentioned terms and conditions. / क्विज़ में भाग लेकर प्रतिभागी उल्लिखित नियमों एवं शर्तों को स्वीकार करता है और उनसे बंधने के लिए सहमत होता है।
3. This is a timed quiz with 10 questions to be answered in 300 seconds. There will be no negative marking. / यह एक समयबद्ध क्विज़ है जिसमें 10 प्रश्न होंगे, जिन्हें 300 सेकंड में हल करना होगा। इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
4. The questions will be randomly picked from the question bank through an automated process. / प्रश्नों का चयन एक स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से प्रश्न बैंक से यादृच्छिक रूप से किया जाएगा।
5. Discovery/detection/noticing of use of any unfair/spurious means/malpractices, including but not limited to impersonation, double participation etc., during the participation in the quiz, will result in the participation being declared null and void and hence, rejected. The organizers of the quiz competition reserve the right in this regard. / क्विज़ में भागीदारी के दौरान किसी भी अनुचित/कपटपूर्ण साधन या कदाचार, जैसे प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन), दोहरी भागीदारी आदि, पाए जाने पर संबंधित भागीदारी को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा और अस्वीकार कर दिया जाएगा। इस संबंध में आयोजकों का निर्णय अंतिम होगा।
6. Entries once submitted cannot be withdrawn. / एक बार सबमिट करने के बाद प्रविष्टियों को वापस नहीं लिया जा सकता है।
7. Participants will be required to provide their name, email address, telephone number, and additional details as required. By submitting their details and participating in the quiz, participants give consent to MyGov and CARA to use this information as required facilitating the conduct of the quiz competition which may include confirmation of participant details. / प्रतिभागियों को अपना नाम, ईमेल पता, टेलीफोन नंबर और आवश्यकतानुसार अन्य जानकारी देनी होगी। अपनी जानकारी सबमिट करके और क्विज़ में भाग लेकर, प्रतिभागी माईगव और CARA को इस जानकारी का उपयोग करने के लिए सहमति देते हैं, ताकि क्विज़ प्रतियोगिता के संचालन में मदद मिल सके, जिसमें प्रतिभागियों की जानकारी की पुष्टि करना शामिल हो सकता है।
8. The Winners Selection will be conducted through a system-generated randomization method to ensure fairness and transparency. All participants who meet the mentioned quiz winning criteria, including all correct answers and submission within the stipulated time-frame, will be included in a centralized pool of eligible entries. Winners will be selected solely through an automated random selection process. / विजेताओं का चयन एक सिस्टम द्वारा जनरेट की गई रैंडमाइज़ेशन (यादृच्छिक) विधि से किया जाएगा, ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। जिन सभी प्रतिभागियों ने क्विज़ जीतने के निर्धारित मानदंडों को पूरा किया होगा, जिसमें सभी प्रश्नों के सही उत्तर देना और निर्धारित समय–सीमा के भीतर उत्तर जमा करना शामिल है, उन्हें पात्र प्रविष्टियों के एक केंद्रीकृत समूह में शामिल किया जाएगा। विजेताओं का चयन केवल एक स्वचालित रैंडम चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
9. Participants’ MyGov Profile is mandatory to be updated and accurate for qualifying for the Winner List. / विजेता सूची में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों का MyGov प्रोफ़ाइल अद्यतन और सही होना अनिवार्य है।
10. Employees of associated Ministries/Organisations or employees directly or indirectly connected with the hosting of the contest, are not eligible to participate. This ineligibility also applies to their immediate family members. / संबंधित मंत्रालयों/संगठनों के कर्मचारी या प्रतियोगिता के आयोजन से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े कर्मचारी भाग लेने के पात्र नहीं हैं। यह अयोग्यता उनके निकट परिवार के सदस्यों पर भी लागू होगी।
11. The organizers reserve the rights to disqualify participants, refuse entry, or discard entries, if such instances or participation is considered to be detrimental to the competition, or additionally, any entry will be considered void if the information submitted is illegible, incomplete, false, or erroneous. / यदि किसी भागीदारी को प्रतियोगिता के लिए हानिकारक माना जाता है, तो आयोजक प्रतिभागियों को अयोग्य घोषित करने, प्रवेश अस्वीकार करने या प्रविष्टियों को निरस्त करने का अधिकार रखते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि दी गई जानकारी अपठनीय, अधूरी, गलत या त्रुटिपूर्ण पाई जाती है, तो प्रविष्टि अमान्य मानी जाएगी।
12. Organizers will not accept any responsibility for entries that are lost, are late, incomplete or have not been transmitted due to computer error or any other error beyond the organizer’s responsibility. / आयोजक उन प्रविष्टियों के लिए कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे जो खो गई हों, देर से प्राप्त हुई हों, अधूरी हों या कंप्यूटर त्रुटि अथवा आयोजकों के नियंत्रण से बाहर किसी अन्य कारण से प्रेषित न हो पाई हों।
13. The participants shall abide by all the terms and conditions of the quiz competition, including any amendments or further updates. / प्रतिभागियों को क्विज़ प्रतियोगिता के सभी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा, जिसमें किसी भी प्रकार के संशोधन या अद्यतन शामिल हैं।
14.The Winners Selection will be conducted through a system-generated randomization method to ensure fairness and transparency. All participants who meet the mentioned quiz winning criteria, including all correct answers and submission within the stipulated time-frame, will be included in a centralized pool of eligible entries. Winners will be selected solely through an automated random selection process. / विजेताओं का चयन एक सिस्टम द्वारा जनरेट की गई रैंडमाइज़ेशन (यादृच्छिक) विधि से किया जाएगा, ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। जिन सभी प्रतिभागियों ने क्विज़ जीतने के निर्धारित मानदंडों को पूरा किया होगा, जिसमें सभी प्रश्नों के सही उत्तर देना और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उत्तर जमा करना शामिल है, उन्हें पात्र प्रविष्टियों के एक केंद्रीकृत समूह में शामिल किया जाएगा। विजेताओं का चयन केवल एक स्वचालित रैंडम चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
15. The terms and conditions henceforth shall be governed by Indian laws and the judgments of the Indian judicial system. / अब से नियम और शर्तें भारतीय कानूनों और भारतीय न्यायिक प्रणाली के निर्णयों द्वारा शासित होंगी।