GOVERNMENT OF INDIA
Accessibility
Accessibility Tools
Color Adjustment
Text Size
Navigation Adjustment
Screen Reader iconScreen Reader

National Ayurveda Quiz 2026

Start Date : 16 Sep 2026, 1:00 pm
End Date : 23 Sep 2026, 11:45 pm
Closed

About Quiz

On the occasion of the 11th Ayurveda Day, celebrated under the theme ‘Ayurveda for a Healthier Tomorrow’, we reaffirm our commitment to the timeless wisdom of Ayurveda and its vital role in promoting holistic health and well-being for generations to come.

 

The Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) under the aegis of the Ministry of Ayush, Government of India, in collaboration with MyGov, is organizing the National Ayurveda Quiz Competition to commemorate the 11th Ayurveda Day on 23rd September 2026. The quiz aims to spark curiosity, encourage deeper learning, and promote awareness of Ayurveda’s rich scientific and cultural heritage. 

Gratification : Every participant will receive an e-Certificate.

 

11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर, ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ विषय के अंतर्गत मनाए जा रहे इस दिवस पर, हम आयुर्वेद की कालजयी ज्ञान परंपरा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान केंद्रीय परिषद (CCRAS), MyGov के सहयोग से 23 सितंबर 2026 को 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस क्विज का उद्देश्य जिज्ञासा को बढ़ावा देना, आयुर्वेद के बारे में गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करना तथा इसकी समृद्ध वैज्ञानिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

पुरस्कार: हर प्रतिभागी को ई-सर्टिफिकेट मिलेगा।

 

Terms and Conditions

1. Participation is open to all Indian citizens. / इस क्विज में सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं।

2. The quiz comprises 20 questions to be answered within 10 minutes (600 seconds). / क्विज में कुल 20 प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर 10 मिनट (600 सेकंड) के भीतर देना होगा।

3. Once an entry is submitted, it cannot be withdrawn. / एक बार प्रविष्टि जमा करने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकता।

4. The quiz timer will start as soon as the participant clicks the “Start Quiz” button. / प्रतिभागी द्वारा “क्विज शुरू करें” (Start Quiz) बटन पर क्लिक करते ही क्विज का समय शुरू हो जाएगा।

5. The quiz consists of multiple-choice questions, with only one correct answer for each question. / क्विज में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न का केवल एक सही उत्तर होगा।

6. Participants must comply with all rules and regulations of the quiz as prescribed by the organizers. / प्रतिभागियों को आयोजकों द्वारा निर्धारित क्विज के सभी नियमों एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

7. Submission of personal details (name, email address, contact number, postal address) implies consent for their use in connection with the quiz. / व्यक्तिगत विवरण (नाम, ई-मेल पता, संपर्क नंबर और डाक पता) प्रस्तुत करने का अर्थ है कि प्रतिभागी क्विज से संबंधित कार्यों के लिए इन विवरणों के उपयोग हेतु अपनी सहमति प्रदान करता है।

8. The organizers will not be responsible for entries that are lost, delayed, incomplete, or not received due to technical errors or reasons beyond their control. Proof of submission will not be accepted as proof of receipt. / तकनीकी त्रुटियों या आयोजकों के नियंत्रण से बाहर के अन्य कारणों से प्रविष्टि के खो जाने, विलंबित होने, अधूरी रहने या प्राप्त न होने के लिए आयोजक जिम्मेदार नहीं होंगे। प्रविष्टि जमा करने का प्रमाण, उसके प्राप्त होने के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

9. All disputes and legal matters arising in connection with the quiz shall be subject to the exclusive jurisdiction of the courts in Delhi. Any expenses incurred in this regard shall be borne by the respective parties. / क्विज से संबंधित किसी भी विवाद या कानूनी मामले पर केवल दिल्ली स्थित न्यायालयों का विशेष अधिकार क्षेत्र होगा। इस संबंध में होने वाले सभी खर्च संबंधित पक्षों द्वारा स्वयं वहन किए जाएंगे।

10. The decision of the organizers shall be final and binding, and no correspondence will be entertained in this regard. / आयोजकों का निर्णय अंतिम और सभी प्रतिभागियों के लिए बाध्यकारी होगा तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

11. Each participant is permitted only one attempt. Multiple entries/attempts by the same participant will not be considered. / प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक बार क्विज में भाग लेने की अनुमति होगी। एक ही प्रतिभागी द्वारा की गई एक से अधिक प्रविष्टियों/प्रयासों पर विचार नहीं किया जाएगा।

12. In case of unforeseen circumstances, the organizers reserve the right to amend or withdraw the quiz, including modifications to these terms and conditions. / किसी अप्रत्याशित परिस्थिति की स्थिति में आयोजक इन नियमों एवं शर्तों में संशोधन करने या क्विज को स्थगित अथवा वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।