
India is vulnerable to floods and landslides, which can cause significant loss of life, livelihoods, property and infrastructure. To enhance public awareness and promote preparedness, the National Disaster Management Authority (NDMA), in collaboration with MyGov, is organising Know the Risk, Be Prepared – Floods And Landslides Awareness Quiz
The initiative aims to educate citizens about the causes, impacts, risk reduction measures, early warning, preparedness and safety measures related to floods and landslides and to encourage individuals and communities to adopt appropriate disaster preparedness and response measures.
Objectives
1. Awareness Generation: Educate participants on the causes, impacts, preparedness and safety measures related to floods and landslides.
2. Encourage Participation: Engage citizens in promoting disaster preparedness, risk reduction and community resilience.
3. Promote Knowledge: Enhance understanding of flood and landslide hazards, early warning systems, government initiatives and community-level actions for disaster risk reduction.
Gratification
All participants will receive an E-certificate.
भारत बाढ़ और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील है, जिससे जनहानि, आजीविका, संपत्ति और बुनियादी ढाँचे को भारी नुकसान हो सकता है। जन जागरूकता बढ़ाने और आपदा के प्रति तैयारियों को प्रोत्साहित करने के लिए, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), MyGov के सहयोग से खतरे को जानें, तैयार रहें – बाढ़ और भूस्खलन के बारे में जागरूकता क्विज़ आयोजित कर रहा है।
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को बाढ़ और भूस्खलन के कारणों, प्रभावों, जोखिम न्यूनीकरण उपायों, पूर्व चेतावनी, तैयारियों और सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित करना तथा व्यक्तियों और समुदायों को उचित आपदा तैयारी एवं प्रतिक्रिया उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
उद्देश्य
1. जागरूकता का प्रसार: प्रतिभागियों को बाढ़ और भूस्खलन के कारणों, प्रभावों, तैयारियों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करना।
2. भागीदारी को प्रोत्साहित करना: नागरिकों को आपदा तैयारी, जोखिम न्यूनीकरण और सामुदायिक लचीलापन बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना।
3. ज्ञान को बढ़ावा देना: बाढ़ एवं भूस्खलन के खतरों, पूर्व चेतावनी प्रणालियों, सरकारी पहलों तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सामुदायिक स्तर पर किए जाने वाले उपायों की समझ को बढ़ाना।
पुरस्कार
सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
1. Quiz is open for all Indian Citizens. / यह क्विज़ सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
2. Quiz will start as soon as the participant clicks on the ‘Play Quiz’. / प्रतिभागी द्वारा ‘Play Quiz’ पर क्लिक करते ही क्विज़ प्रारंभ हो जाएगी।
3. The quiz is hosted on MyGov’s quiz portal. / यह क्विज़ MyGov के क्विज़ पोर्टल पर आयोजित की जा रही है।
4. Multiple entries from the same participant will not be accepted. / एक ही प्रतिभागी द्वारा एक से अधिक प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएँगी।
5. Discovery/detection/noticing of use of any unfair/spurious means/malpractices, including but not limited to impersonation, double participation etc., during the participation in the quiz, will result in the participation being declared null and void and hence, rejected. The organizers of the quiz competition or any agency acting on their behalf reserves the right in this regard. / यदि क्विज़ के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित अथवा कपटपूर्ण साधनों/अनुचित आचरण, जैसे कि प्रतिरूपण (Impersonation), एक से अधिक बार भाग लेना अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता का पता चलता है, तो संबंधित प्रतिभागिता को अमान्य घोषित कर निरस्त कर दिया जाएगा। इस संबंध में क्विज़ के आयोजकों अथवा उनकी ओर से कार्यरत किसी भी एजेंसी का निर्णय अंतिम होगा।
6. Employees, directly or indirectly connected with organizers of the quiz, are not eligible to participate in the quiz. This ineligibility also applies to their immediate family members. / क्विज़ के आयोजन से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कर्मचारी इसमें भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। यह प्रतिबंध उनके निकटतम पारिवारिक सदस्यों पर भी लागू होगा।
7. In the event of unforeseen circumstances, the organizers reserve the right to amend the terms and conditions of the competition at any time or cancel the competition as considered. / अप्रत्याशित परिस्थितियों में आयोजक किसी भी समय प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तों में संशोधन करने अथवा प्रतियोगिता को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
8. Organizers will not accept any responsibility for entries that are lost, are late or incomplete or have not been transmitted due to computer error or any other error beyond the organizer’s reasonable control. Please note proof of submission of the entry is not proof of receipt of the same. / आयोजक ऐसी प्रविष्टियों के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे जो खो जाएँ, विलंब से प्राप्त हों, अपूर्ण हों अथवा कंप्यूटर त्रुटि या आयोजकों के उचित नियंत्रण से बाहर किसी अन्य कारणवश प्राप्त न हो सकें। कृपया ध्यान दें कि प्रविष्टि जमा करने का प्रमाण, उसके प्राप्त होने का प्रमाण नहीं माना जाएगा।
9. The decision of the organizers on the Quiz shall be final, and binding and no correspondence will be entered into regarding the same. / क्विज़ से संबंधित आयोजकों का निर्णय अंतिम एवं सभी प्रतिभागियों पर बाध्यकारी होगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
10. All disputes/ legal complaints are subject to the jurisdiction of Delhi only. Expenses incurred for this purpose will be borne by the parties themselves. / सभी विवाद एवं कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र के अधीन होंगी। इस संबंध में होने वाला समस्त व्यय संबंधित पक्ष स्वयं वहन करेंगे।
11. By participating in the Quiz, the participants shall abide by all the terms and conditions of the quiz competition, including any amendments or further updates. / क्विज़ में भाग लेकर प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के सभी नियम एवं शर्तों तथा समय-समय पर किए जाने वाले संशोधनों अथवा अद्यतनों का पालन करने के लिए सहमत होंगे।
12. The terms and conditions henceforth shall be governed by Indian laws and the judgments of the Indian judicial system. / ये नियम एवं शर्तें भारतीय कानूनों के अधीन होंगी तथा इनकी व्याख्या एवं निर्णय भारतीय न्यायपालिका द्वारा किए जाएँगे।