GOVERNMENT OF INDIA
Accessibility
Accessibility Tools
Color Adjustment
Text Size
Navigation Adjustment
Screen Reader iconScreen Reader

Khet Bachao Abhiyan Quiz 2026

Start Date : 6 Nov 2026, 2:00 pm
End Date : 30 Nov 2026, 11:45 pm
Closed
Quiz Banner
  • 10 Questions
  • 300 Seconds
Login to Play Quiz

About Quiz

The Ministry of Agriculture and Farmers Welfare, in collaboration with MyGov, invites citizens to participate in the Khet Bachao Abhiyan Quiz 2026. The quiz aims to raise awareness about the importance of protecting agricultural land, promoting sustainable farming practices, conserving soil health, and ensuring the long-term sustainability of India’s agricultural resources. Through this initiative, participants will gain insights into responsible agricultural practices and the collective efforts required to safeguard farmland, strengthen food security, and build a sustainable future.

 

Gratification 

All the Participants will get e_certificate.

 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, MyGov के सहयोग से नागरिकों को खेत बचाओ अभियान क्विज़ 2026 में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।

इस क्विज़ का उद्देश्य कृषि भूमि के संरक्षण, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने, मृदा स्वास्थ्य की रक्षा करने तथा भारत के कृषि संसाधनों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस पहल के माध्यम से प्रतिभागियों को जिम्मेदार कृषि पद्धतियों तथा कृषि भूमि के संरक्षण, खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने और सतत भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक सामूहिक प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

पुरस्कार

सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

Terms and Conditions

1.The Quiz is open to all Indian citizens. / क्विज़ सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।

2. The Quiz will start as soon as the participant clicks on the ‘Play Quiz’ button. / जैसे ही प्रतिभागी ‘प्ले क्विज़’ बटन पर क्लिक करेगा, क्विज़ शुरू हो जाएगी।

3. Each participant must answer a maximum of 10 questions within the prescribed time limit of 300 sec . / प्रत्येक प्रतिभागी को निर्धारित 300 सेकंड की समय–सीमा के भीतर अधिकतम 10 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

4. Entries once submitted cannot be withdrawn. / एक बार प्रस्तुत की गई प्रविष्टि को वापस नहीं लिया जा सकेगा।

5. Multiple entries from the same participant will not be accepted. / एक ही प्रतिभागी द्वारा एक से अधिक प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।

6. Discovery, detection, or notice of the use of any unfair means, malpractice, impersonation, double participation, or any other fraudulent activity during participation in the Quiz shall result in the entry being declared null and void and rejected. / क्विज़ में भागीदारी के दौरान किसी भी अनुचित साधन, कदाचार, प्रतिरूपण, दोहरी भागीदारी अथवा किसी अन्य धोखाधड़ीपूर्ण गतिविधि के पाए जाने, पता चलने या संज्ञान में आने पर संबंधित प्रविष्टि को शून्य एवं अमान्य घोषित कर अस्वीकार कर दिया जाएगा।

7. The Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, and MyGov reserve the right to take the final decision in all matters relating to the Quiz. / क्विज़ से संबंधित सभी मामलों में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा माईगॉव के पास सुरक्षित रहेगा।

8. Employees of the Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, and MyGov are not eligible to participate in the Quiz. / कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा माईगॉव के कर्मचारी इस क्विज़ में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।

9. In the event of unforeseen circumstances, the Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, reserves the right to amend the Terms and Conditions of the Quiz at any time or cancel the Quiz as deemed appropriate. / अप्रत्याशित परिस्थितियों की स्थिति में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को किसी भी समय क्विज़ के नियम एवं शर्तों में संशोधन करने अथवा आवश्यकतानुसार क्विज़ को निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

10. The organizers shall not accept any responsibility for entries that are lost, delayed, incomplete, or not transmitted due to technical issues, computer errors, network failures, or any other reasons beyond their reasonable control. / आयोजक उन प्रविष्टियों के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे जो तकनीकी समस्याओं, कंप्यूटर त्रुटियों, नेटवर्क विफलता अथवा उनके युक्तिसंगत नियंत्रण से परे किसी अन्य कारणवश खो जाती हैं, विलंबित होती हैं, अपूर्ण रहती हैं या प्रेषित नहीं हो पाती हैं।

11. Proof of submission of an entry shall not be considered proof of receipt by the organizers. / किसी प्रविष्टि को प्रस्तुत किए जाने का प्रमाण, आयोजकों द्वारा उसके प्राप्त होने का प्रमाण नहीं माना जाएगा।

12. The decision of the Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, and MyGov regarding the Quiz shall be final and binding, and no correspondence in this regard shall be entertained. / क्विज़ से संबंधित कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा माईगॉव का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

13. All disputes and legal complaints arising out of the Quiz shall be subject to the exclusive jurisdiction of the courts at Delhi only. Expenses incurred in this regard shall be borne by the respective parties themselves. / क्विज़ से उत्पन्न होने वाले सभी विवाद एवं कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली स्थित न्यायालयों के विशिष्ट क्षेत्राधिकार के अधीन होंगी। इस संबंध में होने वाले समस्त व्यय का वहन संबंधित पक्ष स्वयं करेंगे।

14. By participating in the Quiz, participants agree to abide by all the Terms and Conditions of the Quiz, including any amendments or updates issued from time to time by the Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, and MyGov. These Terms and Conditions shall be governed by the laws of India and the decisions of the Indian judicial system. / क्विज़ में भाग लेकर प्रतिभागी क्विज़ के सभी नियमों एवं शर्तों का पालन करने के लिए सहमत होंगे, जिसमें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा माईगॉव द्वारा समय–समय पर जारी किए गए संशोधन अथवा अपडेट भी शामिल हैं। ये नियम एवं शर्तें भारत के कानूनों तथा भारतीय न्यायिक प्रणाली के निर्णयों द्वारा शासित होंगी।