GOVERNMENT OF INDIA
Accessibility
Accessibility Tools
Color Adjustment
Text Size
Navigation Adjustment

Good Governance Quiz 2024 (Hindi)

Start Date : 25 Dec 2024, 12:00 am
End Date : 25 Jan 2025, 11:45 pm
Closed
Quiz Banner
  • 10 Questions
  • 300 Seconds
Login to Play Quiz

About Quiz

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित श्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत का सम्मान करने के लिए 25 दिसंबर को भारत में सुशासन दिवस मनाया जाता है, जिसमें समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक-केंद्रित शासन के महत्व पर ज़ोर दिया गया है। क्विज़ में भाग लें और सुशासन पर अपने ज्ञान का परीक्षण करें और रोमांचक पुरस्कार जीतें! 

 

पुरस्कार :

1. क्विज़ के पहले पुरस्कार विजेता को ₹ 10,000/- (केवल दस हजार रुपये) का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 

2. दो (02) दूसरे पुरस्कार विजेताओं को ₹ 5,000/- (प्रत्येक को पाँच हजार रुपये) का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 

3. अगले 10 सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों को ₹ 2,000/- (केवल दो हजार रुपए) का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। 

4. इसके अतिरिक्त, अगले 100 सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों को ₹ 1,000/- (केवल एक हजार रुपए) का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। 

 

Terms and Conditions

1. देश का कोई भी नागरिक क्विज़ में भाग ले सकता है। 

2. क्विज़ तक पहुंच केवल माईगव प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध होगी।

3. यह क्विज़ अंग्रेजी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। 

4. जैसे ही प्रतिभागी “क्विज़ शुरू करें” बटन पर क्लिक करेगा, क्विज़ शुरू हो जाएगी। 

5. यह समय पर आधारित क्विज़ है जिसमें 10 सवाल पूछे जाते हैं, जिनके जवाब 5 मिनट में देने होते हैं।

6. क्विज़ में प्रत्येक प्रश्न बहुविकल्पीय फ़ॉर्मेट में होता है और उसका केवल एक सही विकल्प होता है। 

7. क्विज़ में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। 

8. प्रतिभागियों को क्विज़ खेलते समय पेज को रिफ्रेश नहीं करना चाहिए और अपनी एंट्री दर्ज करने के लिए पेज को सबमिट करना चाहिए। 

9. रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म के लिए प्रतिभागियों को अपनी पूरी जानकारी देनी होगी। अपनी जानकारी सबमिट करके और क्विज़ में भाग लेकर, प्रतिभागी क्विज़ के आयोजन को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यकतानुसार इस जानकारी का उपयोग करने के लिए माईगव को अपनी सहमति देते हैं, जिसमें प्रतिभागियों की जानकारी की पुष्टि शामिल हो सकती है। 

10. प्रतिभागियों को क्विज को केवल एक बार खेलने की अनुमति है; एक से अधिक एंट्री की अनुमति नहीं है। 

11. क्विज़ को सफलतापूर्वक पूरा करने बाद, प्रतिभागी अपनी भागीदारी को मान्यता देते हुए एक डिजिटल भागीदारी प्रमाणपत्र को ऑटो-डाउनलोड कर सकते हैं। 

12. घोषित विजेताओं को अपनी माईगव प्रोफ़ाइल पर पुरस्कार राशि के डिस्बर्समेंट के लिए अपनी बैंक जानकारी अपडेट करनी होगी। पुरस्कार राशि के डिस्बर्समेंट के लिए माईगव प्रोफ़ाइल पर मौजूद प्रतिभागी का नाम बैंक खाते के नाम से मेल खाना चाहिए। 

13. माईगव के पास किसी भी ग़लती या अशुद्धि के लिए किसी भी यूज़र की भागीदारी को अयोग्य ठहराने का अधिकार है। 

14. क्विज़ पर माईगव का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इस संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। 

15. माईगव के कर्मचारी और उससे जुड़ी एजेंसियां या कर्मचारी, जो सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से क्विज़ की मेज़बानी से जुड़े हैं, क्विज़ में भाग लेने के लिए योग्य नहीं हैं। यह अयोग्यता उनके निकटतम परिवार के सदस्यों पर भी लागू होती है। 

16. माईगव के पास किसी भी समय अप्रत्याशित स्थिति में क्विज़ में बदलाव करने या उसे बंद करने का अधिकार सुरक्षित है। इसमें स्पष्टता और संदेह से बचने के लिए इन नियम और शर्तों को बदलने की क्षमता शामिल है। 

17. सभी विवाद/कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के अधिकार क्षेत्र के अधीन हैं। इस उद्देश्य के लिए किए गए खर्चे पार्टियों द्वारा खुद वहन किए जाएंगे।   

18. आयोजक उन एंट्रीज़ के लिए कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे जो खो गई हैं, देर से सबमिट की है या अधूरी हैं या कंप्यूटर की खराबी या किसी अन्य त्रुटि के कारण ट्रांसमिट नहीं हुई हैं, जो आयोजक के उचित नियंत्रण के बाहर हैं। कृपया ध्यान दें कि ऐंट्री सबमिट करने का प्रमाण इसकी प्राप्ति का प्रमाण नहीं है। 

19. क्विज़ में भाग लेने से, प्रतिभागी क्विज़ के सभी नियमों और शर्तों का पालन करेंगे, जिसमें कोई भी संशोधन या आगे का अपडेट शामिल है।  

20. अब से नियम और शर्तें भारतीय कानूनों और भारतीय न्यायिक प्रणाली के निर्णयों द्वारा शासित होंगी।