
As part of the Independence Day Celebrations (IDC)-2026, the Department of Rural Development, Ministry of Rural Development, in collaboration with MyGov, is organizing the online quiz titled “Department of Rural Development Schemes Awareness Quiz – 2026”. The quiz aims to create awareness among citizens about the flagship schemes, programmes, and initiatives of the Department of Rural Development and their contribution towards the vision of Viksit Bharat. /
स्वतंत्रता दिवस समारोह (IDC)-2026 के अंतर्गत, ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा MyGov के सहयोग से “ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं पर जागरूकता क्विज़ – 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस क्विज़ का उद्देश्य नागरिकों के बीच ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों एवं पहलों तथा विकसित भारत के निर्माण में उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
(i) The quiz shall be available in bilingual format (Hindi & English).
/ क्विज़ द्विभाषी (हिंदी एवं अंग्रेज़ी) प्रारूप में उपलब्ध होगी।
(ii) Questions shall broadly cover the schemes, programmes, and major initiatives of the Department of Rural Development.
/ प्रश्न मुख्य रूप से ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं प्रमुख पहलों पर आधारित होंगे।
(iii) The Top 30 participants, selected on the basis of the prescribed evaluation criteria, shall be awarded prize money as follows:
• Top 10 participants – ₹10,000/- each
• Next 10 participants – ₹7,500/- each
• Next 10 participants – ₹5,000/- each
/ निर्धारित मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर चयनित शीर्ष 30 प्रतिभागियों को निम्नानुसार पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी:
• शीर्ष 10 प्रतिभागी – ₹10,000/- प्रत्येक
• अगले 10 प्रतिभागी – ₹7,500/- प्रत्येक
• अगले 10 प्रतिभागी – ₹5,000/- प्रत्येक
(iv) The Top 30 participants, selected on the basis of the prescribed evaluation criteria, may be recommended to the Ministry of Defence for issuance of e-invitations to witness the Independence Day Ceremony-2026 at Red Fort, Delhi, along with one companion (guardian/spouse/relative, etc.), subject to fulfillment of the prescribed conditions and applicable guidelines of the Ministry of Defence.
/ निर्धारित मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर चयनित शीर्ष 30 प्रतिभागियों को, रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्धारित शर्तों एवं लागू दिशा-निर्देशों के अधीन, वर्ष 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह, लाल किला, दिल्ली में एक सहचर (अभिभावक/पति/पत्नी/रिश्तेदार आदि) सहित शामिल होने हेतु ई-आमंत्रण जारी करने के लिए रक्षा मंत्रालय को अनुशंसित किया जा सकता है।
(v) All participants will receive an e-certificate.
/ सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
(a) Participation in the quiz shall be open to all Indian citizens.
/ क्विज़ में भागीदारी सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली होगी।
(b) The quiz shall be conducted in Hindi and English.
/ क्विज़ हिंदी एवं अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
(c) The winner selection process is fully system-driven and conducted digitally. Participants are ranked based on their scores, with those achieving the highest marks in the shortest time being selected as winners. In cases where multiple participants obtain the same score and complete the quiz in the same amount of time, the system automatically applies a randomization process to determine the final ranking among those participants. No manual intervention is involved at any stage of the winner selection process, ensuring complete transparency and fairness.
/ विजेताओं के चयन की प्रक्रिया पूर्णतः सिस्टम-आधारित एवं डिजिटल होगी। प्रतिभागियों की रैंकिंग उनके प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी तथा न्यूनतम समय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन विजेता के रूप में किया जाएगा। यदि एक से अधिक प्रतिभागी समान अंक प्राप्त करते हैं तथा समान समय में क्विज़ पूर्ण करते हैं, तो उनके मध्य अंतिम रैंक निर्धारित करने के लिए सिस्टम द्वारा स्वतः रैंडमाइज़ेशन (यादृच्छिक) प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विजेता चयन की पूरी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा, जिससे पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।
(d) An individual shall be permitted to participate only once during the quiz period.
/ प्रत्येक प्रतिभागी को क्विज़ अवधि के दौरान केवल एक बार ही भाग लेने की अनुमति होगी।
(e) The Top 30 participants, recommended to the Ministry of Defence for the issuance of e-invitations to attend the Independence Day Ceremony 2026 at the Red Fort, Delhi, along with one eligible companion (guardian/spouse/relative, excluding children below 5 years of age), may be required to provide the salutation, name (in Hindi and English), date of birth, mobile number, email ID, nationality, government-issued ID details (such as Aadhaar, Voter ID, or Driving Licence), and complete residential address of both the participant and the companion.
/ शीर्ष 30 प्रतिभागियों, जिन्हें रक्षा मंत्रालय को वर्ष 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह, लाल किला, दिल्ली में एक पात्र सहचर (अभिभावक/पति/पत्नी/रिश्तेदार, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर) सहित ई-आमंत्रण जारी करने हेतु अनुशंसित किया जाएगा, से प्रतिभागी एवं उनके सहचर का संबोधन, नाम (हिंदी एवं अंग्रेज़ी में), जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, राष्ट्रीयता, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (जैसे आधार, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस) का विवरण तथा पूर्ण आवासीय पता उपलब्ध कराने के लिए कहा जा सकता है।
(f) Prize money shall be released to the winners only after verification of their identity and fulfillment of all prescribed conditions. The decision of the Department of Rural Development regarding eligibility and release of prize money shall be final.
/ पुरस्कार राशि केवल विजेताओं की पहचान के सत्यापन तथा सभी निर्धारित शर्तों की पूर्ति के उपरांत ही जारी की जाएगी। पात्रता एवं पुरस्कार राशि जारी करने के संबंध में ग्रामीण विकास विभाग का निर्णय अंतिम होगा।
(g) Participants are advised to provide only valid mobile number and e-mail ID for future correspondence, if any.
/ प्रतिभागियों को भविष्य में आवश्यक पत्राचार हेतु केवल वैध मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी प्रदान करने की सलाह दी जाती है।
(h) One mobile number and one e-mail ID shall not be used by more than one participant.
/ एक मोबाइल नंबर एवं एक ई-मेल आईडी का उपयोग एक से अधिक प्रतिभागियों द्वारा नहीं किया जा सकेगा।
(i) Discovery/detection/noticing of use of any unfair/spurious means/malpractices, including but not limited to impersonation, double participation etc. during the participation in the quiz, will result in the participation being declared null and void and hence, rejected. The organizers of the quiz competition or any agency acting on their behalf reserves the right in this regard.
/ क्विज़ में भागीदारी के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों, कदाचार, प्रतिरूपण, एकाधिक भागीदारी अथवा अन्य किसी धोखाधड़ीपूर्ण गतिविधि का पता चलने पर संबंधित प्रविष्टि निरस्त (Null and Void) कर दी जाएगी तथा अस्वीकार कर दी जाएगी। इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार क्विज़ आयोजकों अथवा उनकी ओर से अधिकृत किसी भी एजेंसी के पास सुरक्षित रहेगा।
(j) It may be noted that all expenses relating to travel, boarding, lodging, food and other incidental expenses for visiting Delhi for witnessing the Independence Day Ceremony-2026 at Red Fort, Delhi shall be borne by the participant and his/her companion themselves. Neither the Department of Rural Development nor the Ministry of Defence shall bear or reimburse any such expenses. However, traveling in Delhi Metro toward to & fro journey for witnessing the Parade will be free of charge on showing e-invitation at any Delhi Metro Station.
/ यह ध्यान दिया जाए कि वर्ष 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह, लाल किला, दिल्ली में सम्मिलित होने हेतु दिल्ली आने-जाने, आवास, भोजन तथा अन्य सभी आकस्मिक व्यय प्रतिभागी एवं उनके सहचर द्वारा स्वयं वहन किए जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग अथवा रक्षा मंत्रालय द्वारा ऐसे किसी भी व्यय का वहन या प्रतिपूर्ति नहीं की जाएगी। तथापि, ई-आमंत्रण पत्र प्रदर्शित करने पर परेड में सम्मिलित होने हेतु दिल्ली मेट्रो में आने-जाने की यात्रा निःशुल्क होगी।
(k) Employees directly or indirectly associated with organizing the quiz and their immediate family members shall not be eligible to participate.
/ क्विज़ के आयोजन से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े कर्मचारी तथा उनके निकटतम परिवार के सदस्य इस प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
(l) The competition shall be conducted on the quiz.mygov.in, and the merit list shall be prepared on the basis of the results generated through the platform.
/ प्रतियोगिता का आयोजन quiz.mygov.in पोर्टल पर किया जाएगा तथा मेरिट सूची इसी प्लेटफ़ॉर्म पर उत्पन्न परिणामों के आधार पर तैयार की जाएगी।
(m) The decision of the Department of Rural Development regarding evaluation of responses, preparation of the merit list and recommendation of participants shall be final and binding, and no correspondence shall be entertained in this regard.
/ उत्तरों के मूल्यांकन, मेरिट सूची तैयार करने तथा प्रतिभागियों की अनुशंसा के संबंध में ग्रामीण विकास विभाग का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा तथा इस संबंध में किसी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
(n) The Department of Rural Development reserves the right to modify, cancel or withdraw the quiz or amend these Terms & Conditions at any stage in administrative interest without assigning any reason.
/ ग्रामीण विकास विभाग प्रशासनिक हित में बिना कोई कारण बताए किसी भी चरण पर क्विज़ में संशोधन, उसे रद्द अथवा वापस लेने तथा इन नियम एवं शर्तों में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।