GOVERNMENT OF INDIA
Accessibility
Accessibility Tools
Color Adjustment
Text Size
Navigation Adjustment
Screen Reader iconScreen Reader

Bharatiya Gyan Quiz on Yoga & Holistic Well – being (Hindi)

Start Date : 1 Mar 2026, 9:00 am
End Date : 31 Mar 2026, 11:45 pm
Closed
Quiz Banner
  • 10 Questions
  • 300 Seconds
Login to Play Quiz

About Quiz

भारत के ज्ञान प्रणाली यानी इंडियन नॉलेज सिस्टम्स (IKS) विभाग, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत, माईगव के सहयोग से एक मासिक राष्ट्रीय स्तर का क्विज़ आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य जनता में भारत की पारंपरिक ज्ञान धरोहर के प्रति जागरूकता और सहभागिता बढ़ाना है। प्रत्येक क्विज़ का ध्यान IKS ज्ञान क्षेत्रों के एक विषय पर केंद्रित होगा, जिससे पूरे वर्ष में विविध विषयों का व्यवस्थित कवरेज सुनिश्चित किया जा सके। 

इस पहल का उद्देश्य एक सतत् शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है, जहाँ प्रतिभागी भारत की वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और दार्शनिक परंपराओं को पारस्परिक और आनंददायक तरीके से खोजें और सीखें। 

आप संसाधन के लिए https://iksindia.org/ पर विजिट कर सकते हैं: 

इस माह का विषय: योग एवं समग्र कल्याण Indian Knowledge Systems (IKS) पहल के अंतर्गत यह थीम योग को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक कल्याण की एक समग्र प्रणाली के रूप में प्रस्तुत करती है। इस क्विज़ में पारंपरिक योगिक अभ्यासों, समग्र स्वास्थ्य की अवधारणाओं तथा समकालीन जीवन में शरीर, मन और चेतना के सामंजस्य को बढ़ावा देने में उनकी प्रासंगिकता का अन्वेषण किया जाएगा।

 

पुरस्कार

1. हर महीने शीर्ष 5 प्रदर्शन करने वालों को निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा:

पुस्तक पुरस्कार: प्रत्येक विजेता को IKS द्वारा चयनित ₹3,000 मूल्य का पुस्तक हैम्पर दिया जाएगा।

मान्यता: विजेताओं को IKS के सोशल मीडिया हैंडल और अन्य आधिकारिक संचार माध्यमों (जहाँ लागू हो) पर सम्मानित किया जाएगा।

जुड़ाव के अवसर: विजेताओं को देश के किसी भी हिस्से में आयोजित IKS कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है, यह कार्यक्रम की प्रकृति और समय-सारणी पर निर्भर करेगा। 


2. प्रत्येक प्रतिभागी को
भागीदारी का ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

Terms and Conditions

1. यह क्विज़ सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है।  

2. जैसे ही प्रतिभागी ‘प्ले क्विज़’ पर क्लिक करेंगे, क्विज़ शुरू हो जाएगी।  

3. एक बार सबमिट करने के बाद प्रविष्टियों को वापस नहीं लिया जा सकता है। 

4. प्रतिभागियों को अपना नाम, ईमेल पता, टेलीफोन नंबर और आवश्यकतानुसार अन्य जानकारी देनी होगी। अपनी जानकारी सबमिट करके और क्विज़ में भाग लेकर, प्रतिभागी माईगव और शिक्षा मंत्रालय और IKS प्रभाग को इस जानकारी का उपयोग करने के लिए सहमति देते हैं, ताकि क्विज़ प्रतियोगिता के संचालन में मदद मिल सके, जिसमें प्रतिभागियों की जानकारी की पुष्टि करना शामिल हो सकता है। 

5. यह एक समयबद्ध क्विज़ है जिसमें आपको 10 सवालों के जवाब 5 मिनट (300 सेकंड) में देने होंगे। 

6. एक ही प्रतिभागी से कई प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। 

7. क्विज़ में भाग लेने के दौरान यदि किसी भी अनुचित / नकली साधनों / कदाचार — जैसे कि प्रतिरूपण, दोहरी भागीदारी अथवा अन्य किसी प्रकार की धोखाधड़ी का पता चलता है / संदेह होता है / नोटिस किया जाता है, तो ऐसी भागीदारी को निष्प्रभावी और अमान्य घोषित किया जाएगा, तथा उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। क्विज़ प्रतियोगिता के आयोजक या उनकी ओर से काम करने वाली किसी भी एजेंसी के पास इस संबंध में अधिकार सुरक्षित है।  

8. क्विज़ के आयोजन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कर्मचारी, क्विज़ में भाग लेने के पात्र नहीं हैं। यह अयोग्यता उनके परिवार के सदस्यों पर भी लागू होती है। 

9. अप्रत्याशित परिस्थितियों की स्थिति में, शिक्षा मंत्रालय और माईगव के पास प्रतियोगिता के नियमों और शर्तों में किसी भी समय संशोधन करने या प्रतियोगिता को रद्द करने का अधिकार है। 

10. प्रतिभागियों को सभी अपडेट के लिए कॉन्टेंट की नियमित जांच करनी होगी। 

11. शिक्षा मंत्रालय और माईगव उन प्रविष्टियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे जो खो गई हैं, देर से सबमिट की गई हैं, अधूरी हैं या कंप्यूटर त्रुटि या आयोजक की ज़िम्मेदारी से परे किसी अन्य त्रुटि के कारण प्रेषित नहीं हो पाईं हैं। 

12. प्रतिभागियों को क्विज़ प्रतियोगिता के सभी नियम और शर्तों का पालन करना होगा, जिसमें कोई भी संशोधन या आगे के अपडेट शामिल हैं। 

13. क्विज़ पर माईगव का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। 

14. सभी विवाद/कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के अधिकार-क्षेत्र के अधीन हैं। इस उद्देश्य के लिए किए गए खर्चे पार्टियों द्वारा खुद वहन किए जाएंगे। 

15. क्विज़ में भाग लेकर, प्रतिभागी ऊपर बताए गए नियमों और शर्तों को स्वीकार करता है और उनसे बाध्य होने के लिए सहमत होता है। 

16. आयोजकों के पास क्विज़ और/या नियम और शर्तें/तकनीकी पैरामीटर/मूल्यांकन मानदंड के सभी या किसी भी हिस्से को कैंसिल करने या उसमें बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है। हालांकि, नियम और शर्तों/तकनीकी मापदंडों/मूल्यांकन मानदंडों में किसी भी बदलाव या प्रतियोगिता को कैंसिल करने पर, इसके बारें में प्लेटफ़ॉर्म पर अपडेट/पोस्ट किया जाएगा। 

17. अब से नियम और शर्तें भारतीय कानूनों और भारतीय न्यायिक प्रणाली के निर्णयों द्वारा शासित होंगी।