
The Ministry of Education, in collaboration with MyGov, proudly announces an online national-level quiz as part of Bharat Innovates 2026 event. The initiative aims to inspire curiosity, scientific thinking, innovation, and solution-oriented learning among students and youth/ शिक्षा मंत्रालय, MyGov के सहयोग से, ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में, एक ऑनलाइन राष्ट्रीय-स्तरीय क्विज़ की घोषणा करता है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों और युवाओं में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समाधान-उन्मुख अधिगम को प्रेरित करना है।
The quiz is envisioned as a progressive learning journey based on three cognitive dimensions:/ इस क्विज़ की परिकल्पना तीन संज्ञानात्मक आयामों पर आधारित एक प्रगतिशील सीखने की यात्रा के रूप में की गई है:
1. Observe Like a Scientist: Focused on everyday science and development of curiosity through observation of natural, scientific, and practical phenomena./ एक वैज्ञानिक की तरह अवलोकन करें: दैनिक जीवन के विज्ञान पर केंद्रित, तथा प्राकृतिक, वैज्ञानिक और व्यावहारिक परिघटनाओं के अवलोकन के माध्यम से जिज्ञासा के विकास पर आधारित।
2. Think Like an Engineer: Focused on emerging technologies and innovations including Artificial Intelligence, space science, clean energy systems, robotics, smart technologies, and future-ready innovations./ एक अभियंता की तरह सोचें: उभरती हुई तकनीकों और नवाचारों पर केंद्रित, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष विज्ञान, स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियाँ, रोबोटिक्स, स्मार्ट तकनीकें और भविष्य के लिए तैयार नवाचार पर केंद्रित।
3. Solve Like an Innovator: Focused on real-world problem-solving, creative thinking, practical application of knowledge, and strengthening understanding of India’s innovation and entrepreneurial ecosystem./ एक नवप्रवर्तक की तरह हल करें: वास्तविक दुनिया की समस्याओं को सुलझाने, रचनात्मक सोच, ज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोग और भारत के नवाचार तथा उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र की समझ को सुदृढ़ बनाने पर केंद्रित।
1. An individual is permitted to participate only once/ कोई भी व्यक्ति केवल एक बार ही भाग ले सकता है।
2. Participants will be given a total time limit of 5 minutes to complete the quiz/ प्रतिभागियों को क्विज़ पूरा करने के लिए कुल 5 मिनट का समय दिया जाएगा।
3. Participants will be required to provide Name, Email address, Mobile number, Any additional details as required on the platform/ प्रतिभागियों को अपना नाम, ईमेल, पता, मोबाइल नंबर और प्लेटफ़ॉर्म पर आवश्यक कोई भी अतिरिक्त विवरण प्रदान करना होगा।
4. Participants must ensure that their MyGov profile details are accurate and updated for further communication/ प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आगे के संचार के लिए उनकी MyGov प्रोफ़ाइल का विवरण सटीक और अद्यतन हो।
5. By participating in the quiz, participants consent to the use of their information by MyGov and the Ministry of Education for purposes related to the conduct of the quiz/ क्विज़ में भाग लेकर, प्रतिभागी MyGov और शिक्षा मंत्रालय द्वारा अपनी जानकारी का उपयोग क्विज़ के आयोजन से संबंधित उद्देश्यों के लिए किए जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान करते हैं।
6. Use of any unfair or unethical means, including but not limited to: impersonation, duplicate participation, malpractice, or use of unauthorized assistance will lead to immediate disqualification. The organizers reserve the right to reject participation in such cases./ किसी भी अनुचित तरीके का इस्तेमाल तुरंत अयोग्य घोषित किए जाने का कारण बनेगा- जिसमें दूसरों का रूप धारण करना, एक से ज़्यादा बार हिस्सा लेना, गलत तरीके अपनाना, या बिना अनुमति के किसी की मदद लेना शामिल है। ऐसे मामलों में, आयोजकों के पास किसी की भी भागीदारी को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
7. All participants will receive a Certificate of Participation/ सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र मिलेगा।
8. The Ministry of Education and MyGov reserve the right to amend the terms and conditions, evaluation criteria, technical parameters, or cancel the quiz at any stage./ शिक्षा मंत्रालय और MyGov के पास नियमों और शर्तों, मूल्यांकन मानदंडों, तकनीकी मापदंडों में संशोधन करने, या किसी भी चरण पर क्विज़ को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है।
9. The organizers will not be responsible for incomplete, delayed, or failed submissions due to technical or network-related issues./ तकनीकी या नेटवर्क संबंधी समस्याओं के कारण अधूरे, विलंबित या असफल सबमिशन के लिए आयोजक ज़िम्मेदार नहीं होंगे।
10. The decision of the Ministry of Education and MyGov regarding the quiz and winners shall be final and binding./ क्विज़ और विजेताओं के संबंध में शिक्षा मंत्रालय और MyGov का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।