GOVERNMENT OF INDIA

जल जीवन मिशन महाक्विज़ (Tamilnadu,Hindi)

Start Date : 1 Jul 2022, 2:00 pm
End Date : 31 Jul 2022, 11:30 pm
Closed
Quiz Closed

About Quiz

जल जीवन मिशन थीम पर आधारित सबका विकास महाक्विज़ सीरीज का चौथा क्विज़

आज जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव के रुप में अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहा है,  ऐसे में माईगव प्लेफॉर्म सबका विकास महाक्विज श्रृंखला में चौथा क्विज आयोजित करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य देशवासियों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। क्विज का उद्देश्य प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु जागरूक करना है। इस संदर्भ में, माईगव आप सभी को भाग लेने एवं न्यू इंडिया के बारे में अपनी जानकारी को परखने के लिए आमंत्रित करता है।  

संक्षिप्त विवरण

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के आदर्शों के साथ प्रतिबद्ध है। सरकार समाज के गरीब और वंचित वर्ग के समग्र कल्याण के लिए विभिन्न पहलों और योजनाओं के माध्यम से देश के सभी नागरिकों की आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। इन पहलों का उद्देश्य देश के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति की सेवा करना है। पिछले आठ वर्षों में, समाज के सबसे गरीब तबके के कल्याण की दिशा में तेजी से उछाल आया है। चाहे वह अभूतपूर्व संख्या में निर्मित मकान हो (पीएम आवास योजना), दिए गए पानी के कनेक्शन हो (जल जीवन मिशन), बैंक खाते हो (जन धन), किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर हो (पीएम किसान) या निशुल्क गैस कनेक्शन (उज्ज्वला) हों, गरीबों की आजीविका में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

 

जल जीवन मिशन पर आधारित इस सीरीज का चौथा क्विज़

चौथा क्विज़ जल जीवन मिशन (JJM) थीम पर आयोजित होगा। 15 अगस्त 2019 को घोषित जल जीवन मिशन (JJM) को राज्यों के साथ साझेदारी में लागू किया जा रहा है ताकि 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण घर में नियमित तौर पर पर्याप्त मात्रा में नल के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।  

जल जीवन मिशन की घोषणा के समय, कुल 18.93 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से केवल 3.23 करोड़ (17%) घरों में नल के पानी का कनेक्शन था। इस प्रकार, शेष 15.70 करोड़ परिवार अपने घरों के बाहर से पीने का पानी लाने के लिए मजबूर थे जिस कारण इन परिवारों का जीवन एक बुनियादी आवश्यकता से वंचित था। 

जल जीवन मिशन की शुरुआत के बाद से ढाई साल के भीतर, 6.4 करोड़ नए कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिसमें पीने योग्य नल के पानी की आपूर्ति के समग्र कवरेज उद्देश्य के साथ देश के 50% से अधिक कुल ग्रामीण परिवारों को कवर किया गया है।  

 

लाभार्थी इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते है?

देश के सभी ग्रामीण परिवार इस पहल में शामिल हैं। जल जीवन मिशन एक ‘बॉटम-अप’ दृष्टिकोण का अनुसरण करता है और इसे विकेन्द्रीकृत, मांग-अनुरुप, समुदाय-प्रबंधित जल आपूर्ति प्रणाली के रूप में लागू किया जा रहा है।  

ग्राम पंचायतें और/या इसकी उप-समितियां गांवों में हर घर में पानी की आपूर्ति का प्रबंधन, संचालन और रखरखाव कर सकती हैं। समिति में कम से कम 50% महिला सदस्य हैं जिसमें समाज के कमजोर वर्गों के लिए उपयुक्त प्रतिनिधित्व है।

 

मैं (गैर-लाभार्थी) किसी लाभार्थी को योजना का लाभ उठाने में कैसे मदद कर सकता हूं?

एक गैर-लाभार्थी एक लाभार्थी को कार्यक्रम के बारे में जागरूक करने और उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह एक जनकल्याणकारी पहल है। 

 इस योजना के बारे में अधिक जानकारी कैसे प्राप्त की जा सकती है?

मोबाइल ऐप (केवल Android)

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dhwaniris.jjm

वेबसाइट

https://jaljeevanmission.gov.in/

जेजेएम डैशबोर्ड

https://ejalshakti.gov.in/jjmreport/JJMIndia.aspx 

 

 

Terms and Conditions

1. यह क्विज सबका विकास महाक्विज सीरीज का हिस्सा है जिसमें विभिन्न विषयों पर अलग-अलग क्विज लॉन्च किए जाएंगे।

2. यह क्विज़ 1 जुलाई 2022 को लॉन्च किया जाएगा और 31 जुलाई 2022,  रात्रि 11:30 बजे (आईएसटी) तक लाइव रहेगा।

3. इस क्विज़ में सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं।

4. इस क्विज़ में 10 प्रश्नों के जवाब के लिए 200  सेकंड  निर्धारित किए गए हैं।

5. यह क्विज़ 12 भाषाओं में उपलब्ध है – अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु।

6. हर क्विज़ में टॉप स्कोर हासिल करने वाले अधिकतम 1,000 प्रतिभागियों को विजेताओं के रूप में चुना जाएगा। चयनित विजेताओं में से प्रत्येक को 2,000/ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

7. अधिकतम सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को विजेता के तौर पर चुना जाएगा। यदि, उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की संख्या 1,000 से अधिक है, तो शेष विजेताओं का चयन क्विज़ को पूरा करने में लगने वाले समय के आधार पर किया जाएगा।

उदाहरण के लिए, यदि प्रश्नोत्तरी परिणाम निम्नानुसार हैं –

   

स्थिति

500

20 में 20 

उन्हें विजेता घोषित किया जाएगा। 2,000 रुपये मिलेंगे

400

20 में 19

उन्हें विजेता घोषित किया जाएगा। 2,000 रुपये मिलेंगे

400

20 में 18

चूंकि कुल विजेता अब 1,000 से अधिक हो गए हैं, इसलिए केवल 100 प्रतिभागी ही पुरस्कार राशि के पात्र होंगे। इन 100 प्रतिभागियों को क्विज़ को पूरा करने में लगे कम से कम समय के आधार पर चयन किया जाएगा और इन्हें 2,000 रुपये प्रदान किए जाएंगें

8. किसी प्रतिभागी को किसी एक विशेष क्विज़ में केवल एक बार ही विजेता बनने का पात्र माना जाएगा। एक ही प्रतिभागी द्वारा भेजी गई एक से अधिक प्रविष्टियों को क्विज़ के लिए अमान्य माना जाएगा। हालांकि, प्रतिभागी महाविकास क्विज़ सीरीज के अन्य क्विज़ में जीतने के लिए पात्र होंगे।

9. आपको अपना नाम, ईमेल पता, टेलीफोन नंबर और डाक पता प्रदान करना होगा। अपना संपर्क विवरण सबमिट करके, आप इनका क्विज़ के लिए उपयोग करने तथा प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए भी सहमति देते हैं।

10. विजेताओं को पुरस्कार राशि के लिए अपने बैंक की डिटेल साझा करने की आवश्यकता होगी। पुरस्कार राशि वितरण के लिए यूजर का नाम बैंक खाते के नाम से  मिलना चाहिए।

11. प्रश्नों को एक स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम. से प्रश्न बैंक से रैंडम तरीके से चुना जाएगा।

12. आप एक कठिन प्रश्न को छोड़ आगे बढ़ सकते हैं और बाद में उसका जवाब दे सकते हैं।

13. गलत जवाब के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

14. प्रतिभागी द्वारा ‘क्विज़ प्रारंभ करें’ बटन पर क्लिक करते ही क्विज़ शुरू हो जाएगा।

15. एक बार सबमिट करने के बाद प्रविष्टि को वापस नहीं लिया जा सकता है।

16. यदि यह पता चलता है कि प्रतिभागी ने निर्धारित समय में प्रश्नोत्तरी को पूरा करने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग किया है, तो प्रविष्टि को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

17. खोई, अधूरी या कंप्यूटर त्रुटि या आयोजक के उचित नियंत्रण से परे किसी अन्य त्रुटि के कारण सबमिट नहीं होने वाली प्रविष्टि की आयोजक की कोई जिम्मेवारी नहीं लेता है। कृपया ध्यान दें कि प्रविष्टि प्रस्तुत करने का प्रमाण उसकी प्राप्ति का प्रमाण नहीं है।

18. अप्रत्याशित परिस्थितियों में, आयोजक किसी भी समय क्विज़ को संशोधित करने या वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।  इसमें, किसी भी संदेह से बचने के लिए, इन नियमों और शर्तों में संशोधन करने का अधिकार शामिल है।

19. प्रतिभागी को समय-समय पर क्विज़ के लिए निर्धारित सभी नियमों और विनियमों का पालन करना होगा।

20. आयोजक किसी भी प्रतिभागी की भागीदारी को अयोग्य ठहराने या अस्वीकार करने के सभी अधिकार सुरक्षित रखते हैं। यदि किसी भी प्रतिभागी की भागीदारी या जुड़ाव को क्विज़ या आयोजक या क्विज़ के सहयोगियों के लिए हानिकारक माना जाता है। आयोजकों को दी गई जानकारी अयोग्य, अपूर्ण, क्षतिग्रस्त, झूठी या गलत होने पर प्रतियोगी का रजिस्ट्रेशन अमान्य माना जाएगा।

21. MyGov कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों को इस क्विज़ में भाग लेने से मनाही है।

22. क्विज़ के संबंध में आयोजक का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके बारे में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

23. क्विज़ में भाग लेकर प्रतियोगी स्वीकार करता है और ऊपर उल्लिखित इन नियमों और शर्तों से बाध्य होने के लिए सहमत होता है।

24. ये नियम और शर्तें भारतीय न्यायपालिका के क्षेत्राधिकार के अधीन होंगी।

25. यदि अनुवादित कंटेंट से संबंधित किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, तो contests@mygov.in पर संपर्क करें और हिंदी/अंग्रेजी कंटेंट देखें।