GOVERNMENT OF INDIA

किसानों-बागवानों का उत्थान

Start Date : 4 Jun 2022, 2:00 pm
End Date : 18 Jun 2022, 11:30 pm
Closed
Quiz Closed

About Quiz

हिमाचल सरकार द्वारा ‘‘जनभागीदारी से सुशासन’’ हिमाचल का महा-क्विज का आयोजन किया जा रहा है। यह क्विज केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित है। क्विज का आयोजन प्रदेश सरकार के वेब पोर्टल ‘‘माईगव हिमाचल’’ पर होगा। क्विज में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को माईगव हिमाचल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। माईगव पोर्टल पर पंजीकरण करवाना काफी सरल है। इसके लिए प्रतिभागी का अपना ईमेल अकाउंट और मोबाइल नंबर होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद माईगव पोर्टल के होम पेज पर क्विज से संबंधित बैनर होगा उस पर क्लिक करके क्विज से संबंधित पेज ओपन होगा। क्विज पर सरकार की योजनाओं से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे तथा उनके सही जवाब पर क्लिक करना होगा। इस क्विज में 8 राडंड होंगे, प्रत्येक राउंड में अव्वल प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 1-1 हजार रुपए की नकद इनाम राशि भेंट की जाएगी।

 

8 राउंड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान रहने वालों को क्रमशः 51,000 रुपए, 21,000 रुपए, 11,000 रुपए बतौर इनाम राशि भेंट की जाएगी।

 

 हिमाचल का क्विज’’ के अंतर्गत बागवानी व कृषि विभाग द्वारा “किसानों-बागवानों का उत्थान” विषय पर 4  जून  2022 से 18  जून , 2022 तक होगी। ‘‘जनभागीदारी से सुशासन’’ हिमाचल का महा-क्विज जिसका उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के बारे में प्रदेश के आमजन को जागरूक करना है। इस क्विज के माध्यम से जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी हो सकेगी और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी काफी आसानी होगी। ‘‘जनभागीदारी से सुशासन’’ हिमाचल का महा-क्विज श्रृंखला में विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तरी शुरू होगी। बता दें कि प्रश्नोत्तरी 2 भाषाओं, हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी।

Terms and Conditions

1. इस क्विज़ में भारत से संबंध रखने वाले सभी भाग ले सकेंगे।

2. प्रश्नोत्तरी की अवधि (2 मिनट 30 सेकंड) होगीजिसके दौरान अधिकतम 10 प्रश्नों के उत्तर दिए जा सकते हैं।

 3. हर क्विज़ में टॉप स्कोर हासिल करने वाले अधिकतम 1,000 प्रतिभागियों को विजेताओं के रूप में चुना जाएगा। चयनित विजेताओं में से प्रत्येक को 1,000/ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

 4. अधिकतम सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को विजेता के तौर पर चुना जाएगा। यदिउच्चतम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की संख्या 1,000 से अधिक हैतो शेष विजेताओं का चयन क्विज़ को पूरा करने में लगने वाले समय के आधार पर किया जाएगा।

 5. इस क्विज में हिमाचल से संबंध रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में क्विज के फाइनल मुकाबले के प्रथमद्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेता हिमाचली ही होंगे।

 6. प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और एक ही ईमेल आईडी का एक से अधिक बार उपयोग नहीं किया जा सकता है।

 7. कोई भी व्यक्ति जो प्रश्नोत्तरी में भाग लेना चाहता हैउसे अपना नामजन्म तिथिपत्राचार का पताईमेल पता और मोबाइल नंबर प्रदान करना होगा।

 8. गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा

 9. सभी प्रतिभागियों के लिए डिजिटल प्रमाणपत्र स्वतः जेनरेट हो जाएंगे

 10. किसी प्रतिभागी को किसी एक विशेष क्विज़ में केवल एक बार ही विजेता बनने का पात्र माना जाएगा। एक ही प्रतिभागी द्वारा भेजी गई एक से अधिक प्रविष्टियों को क्विज़ के लिए अमान्य माना जाएगा। हालांकिप्रतिभागी सबको राहत सबका ख्याल सीरीज के अन्य क्विज़ में जीतने के लिए पात्र होंगे।

 11. प्रतिभागी द्वारा ‘क्विज़ प्रारंभ करें’ बटन पर क्लिक करते ही क्विज़ शुरू हो जाएगा।

 12. एक बार सबमिट करने के बाद प्रविष्टि को वापस नहीं लिया जा सकता है।

 13. यदि यह पता चलता है कि प्रतिभागी ने निर्धारित समय में प्रश्नोत्तरी को पूरा करने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग किया हैतो प्रविष्टि को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

 14. खोईअधूरी या कंप्यूटर त्रुटि या आयोजक के उचित नियंत्रण से परे किसी अन्य त्रुटि के कारण सबमिट नहीं होने वाली प्रविष्टि की आयोजक की कोई जिम्मेवारी नहीं लेता है। कृपया ध्यान दें कि प्रविष्टि प्रस्तुत करने का प्रमाण उसकी प्राप्ति का प्रमाण नहीं है।

 15. अप्रत्याशित परिस्थितियों मेंआयोजक किसी भी समय क्विज़ को संशोधित करने या वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।  इसमेंकिसी भी संदेह से बचने के लिएइन नियमों और शर्तों में संशोधन करने का अधिकार शामिल है।

 16. विजेताओं को पुरस्कार राशि के लिए अपने बैंक की डिटेल साझा करने की आवश्यकता होगी। पुरस्कार राशि वितरण के लिए यूजर का नाम बैंक खाते के नाम से  मिलना चाहिए

 17. प्रतिभागी को समय-समय पर क्विज़ के लिए निर्धारित सभी नियमों और विनियमों का पालन करना होगा।

 18. आयोजक किसी भी प्रतिभागी की भागीदारी को अयोग्य ठहराने या अस्वीकार करने के सभी अधिकार सुरक्षित रखते हैं। यदि किसी भी प्रतिभागी की भागीदारी या जुड़ाव को क्विज़ या आयोजक या क्विज़ के सहयोगियों के लिए हानिकारक माना जाता है। आयोजकों को दी गई  जानकारी अयोग्यअपूर्णक्षतिग्रस्तझूठी या गलत होने पर प्रतियोगी का रजिस्ट्रेशन अमान्य माना जाएगा। MyGov कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों को इस क्विज़ में भाग लेने से मनाही है।

 19. क्विज़ के संबंध में आयोजक का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके बारे में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

 20. क्विज़ में भाग लेकर प्रतियोगी स्वीकार करता है और ऊपर उल्लिखित इन नियमों और शर्तों से बाध्य होने के लिए सहमत होता है।

 21. ये नियम और शर्तें भारतीय न्यायपालिका के क्षेत्राधिकार के अधीन होंगी।