सरकार के 8 साल के विषय पर सबका विकास महाक्विज श्रृंखला में तीसरा क्विज़ है: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण
जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इस दौरान MyGov सबका विकास महाक्विज श्रृंखला में तीसरी प्रश्नोत्तरी शुरू कर रहा है, जो नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के एक आउटरीच प्रयास का हिस्सा है। क्विज़ का उद्देश्य प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं और पहलों और लाभों का फायदा उठाने के लिए में जागरूक करना है। इस संदर्भ में, MyGov आप सभी को इस क्विज़ में भाग लेने और न्यू इंडिया से जुड़ी अपनी जानकारी परखने के लिए आमंत्रित करता है।
सबका विकास महाक्विज़ सीरीज की भावना के अनुकूल पहल
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध है। सरकार समाज के गरीब और वंचित वर्गों के समग्र कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से देश के सभी नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है। इनका उद्देश्य पिरामिड के निचले भाग में अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना व उनकी सेवा करना है। पिछले आठ वर्षों में समाज के सबसे अंतिम छोर पर गरीब तबके तक पहुंचाने की दिशा में गतिविधियों व प्रयासों तेजी से उछाल आया है। चाहे वह अभूतपूर्व संख्या में निर्मित मकान (पीएम आवास योजना) हो, नल के कनेक्शन (जल जीवन मिशन), बैंक खाते (जन धन), किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (पीएम किसान) या मुफ्त गैस कनेक्शन (उज्ज्वला) हों। गरीबों की आजीविका व जीवन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लाभार्थियों तक प्रत्येक योजना का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के लिए संतृप्ति पर जोर दिया गया है। उदाहरण के लिए, गांवों का 100% विद्युतीकरण, घरों का 100% विद्युतीकरण, 100% लोगों के बैंक खाते, 100% लाभार्थियों को मुफ्त राशन आदि।
महाक्विज़ सीरीज़ के तीसरे क्विज़ का विषय: “8 साल – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण”
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 8 वर्षों में एक जन कल्याण पर केंद्रित शासन की दिशा में कई पहल और कदम उठाए हैं। 2014 के बाद से, माननीय प्रधानमंत्री जी ने कई संरचनात्मक परिवर्तन किए हैं, जो हमारे समाज और अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र को कवर करते हैं:
1. व्यापार करने में आसानी
2. जीवन की सुगमता
3. युवाओं के नेतृत्व में विकास
4. स्वास्थ्य सेवा
5. इन्फ्रास्ट्रक्चर
6. नारी शक्ति
7. किसान कल्याण
8. जम्मू-कश्मीर पर अतिरिक्त फोकस के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा
9. पूर्वोत्तर का सुदृढ़ विकास
10. गरीबों और वंचितों की सेवा
11. अर्थव्यवस्था और सुधार
12. प्रौद्योगिकी संपन्न भारत
13. पर्यावरण और स्थिरता
14. संस्कृति
इन 8 वर्षों में भारत दुनिया के सबसे मजबूत और सुदृढ देश के तौर पर उभर रहा है। भारत लगातार एक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है, आज उसकी बात को गौर से सुनी जाती है और उसके सुझावों का सम्मान किया जाता है। साथ ही भारत को एक समान भागीदार के रूप में देखा जाता है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वास्तव में अपनी क्षमता का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रहा है और अपने नागरिकों के लिए प्रथम श्रेणी का राष्ट्र बना रहा है।
Mahaquiz की खास बातें:
MyGov साथी/यूजर्स अपनी पसंद के किसी भी राज्य के संस्करण का क्विज़ खेल सकते हैं। क्विज़ के प्रश्न अब योजना और उस विशेष राज्य से संबंधित होंगे। क्विज़ अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी।
1. यह क्विज सबका विकास महाक्विज सीरीज का हिस्सा है जिसमें विभिन्न विषयों पर अलग–अलग क्विज लॉन्च किए जाएंगे।
2. यह क्विज़ 30 मई 2022 को लॉन्च किया जाएगा और 30 जून 2022, रात्रि 11:30 बजे (आईएसटी) तक लाइव रहेगा।
3. इस क्विज़ में सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं।
4. इस क्विज़ में 10 प्रश्नों के जवाब के लिए 200 सेकंड निर्धारित किए गए हैं।
5. यह क्विज़ 12 भाषाओं में उपलब्ध है – अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु।
6. हर क्विज़ में टॉप स्कोर हासिल करने वाले अधिकतम 1,000 प्रतिभागियों को विजेताओं के रूप में चुना जाएगा। चयनित विजेताओं में से प्रत्येक को 2,000/ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
7. अधिकतम सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को विजेता के तौर पर चुना जाएगा। यदि, उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की संख्या 1,000 से अधिक है, तो शेष विजेताओं का चयन क्विज़ को पूरा करने में लगने वाले समय के आधार पर किया जाएगा।
उदाहरण के लिए, यदि प्रश्नोत्तरी परिणाम निम्नानुसार हैं –
8. किसी प्रतिभागी को किसी एक विशेष क्विज़ में केवल एक बार ही विजेता बनने का पात्र माना जाएगा। एक ही प्रतिभागी द्वारा भेजी गई एक से अधिक प्रविष्टियों को क्विज़ के लिए अमान्य माना जाएगा। हालांकि, प्रतिभागी महाविकास क्विज़ सीरीज के अन्य क्विज़ में जीतने के लिए पात्र होंगे।
9. आपको अपना नाम, ईमेल पता, टेलीफोन नंबर और डाक पता प्रदान करना होगा। अपना संपर्क विवरण सबमिट करके, आप इनका क्विज़ के लिए उपयोग करने तथा प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए भी सहमति देते हैं।
10. विजेताओं को पुरस्कार राशि के लिए अपने बैंक की डिटेल साझा करने की आवश्यकता होगी। पुरस्कार राशि वितरण के लिए यूजर का नाम बैंक खाते के नाम से मिलना चाहिए।
11. प्रश्नों को एक स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम. से प्रश्न बैंक से रैंडम तरीके से चुना जाएगा।
12. आप एक कठिन प्रश्न को छोड़ आगे बढ़ सकते हैं और बाद में उसका जवाब दे सकते हैं।
13. गलत जवाब के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
14. प्रतिभागी द्वारा ‘क्विज़ प्रारंभ करें’ बटन पर क्लिक करते ही क्विज़ शुरू हो जाएगा।
15. एक बार सबमिट करने के बाद प्रविष्टि को वापस नहीं लिया जा सकता है।
16. यदि यह पता चलता है कि प्रतिभागी ने निर्धारित समय में प्रश्नोत्तरी को पूरा करने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग किया है, तो प्रविष्टि को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
17. खोई, अधूरी या कंप्यूटर त्रुटि या आयोजक के उचित नियंत्रण से परे किसी अन्य त्रुटि के कारण सबमिट नहीं होने वाली प्रविष्टि की आयोजक की कोई जिम्मेवारी नहीं लेता है। कृपया ध्यान दें कि प्रविष्टि प्रस्तुत करने का प्रमाण उसकी प्राप्ति का प्रमाण नहीं है।
18. अप्रत्याशित परिस्थितियों में, आयोजक किसी भी समय क्विज़ को संशोधित करने या वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। इसमें, किसी भी संदेह से बचने के लिए, इन नियमों और शर्तों में संशोधन करने का अधिकार शामिल है।
19. प्रतिभागी को समय–समय पर क्विज़ के लिए निर्धारित सभी नियमों और विनियमों का पालन करना होगा।
20. आयोजक किसी भी प्रतिभागी की भागीदारी को अयोग्य ठहराने या अस्वीकार करने के सभी अधिकार सुरक्षित रखते हैं। यदि किसी भी प्रतिभागी की भागीदारी या जुड़ाव को क्विज़ या आयोजक या क्विज़ के सहयोगियों के लिए हानिकारक माना जाता है। आयोजकों को दी गई जानकारी अयोग्य, अपूर्ण, क्षतिग्रस्त, झूठी या गलत होने पर प्रतियोगी का रजिस्ट्रेशन अमान्य माना जाएगा।
21. MyGov कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों को इस क्विज़ में भाग लेने से मनाही है।
22. क्विज़ के संबंध में आयोजक का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके बारे में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
23. क्विज़ में भाग लेकर प्रतियोगी स्वीकार करता है और ऊपर उल्लिखित इन नियमों और शर्तों से बाध्य होने के लिए सहमत होता है।
24. ये नियम और शर्तें भारतीय न्यायपालिका के क्षेत्राधिकार के अधीन होंगी।
25. यदि अनुवादित कंटेंट से संबंधित किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, तो contests@mygov.in पर संपर्क करें और हिंदी/अंग्रेजी कंटेंट देखें।