GOVERNMENT OF INDIA
Accessibility
Accessibility Tools
Color Adjustment
Text Size
Navigation Adjustment
Screen Reader iconScreen Reader

Constitution Day Quiz 2026

Start Date : 18 Nov 2026, 12:30 pm
End Date : 26 Nov 2026, 11:45 pm
Closed
Quiz Banner
  • 20 Questions
  • 600 Seconds
Login to Play Quiz

About Quiz

On the occasion of Constitution Day, celebrated every year on 26th November, The Ministry of Youth Affairs & Sports in collaboration with MyGov and My Bharat, invites citizens, to participate in the Constitution Day Quiz 2026 and celebrate the spirit of Indian Constitution.

The Constitution of India is the cornerstone of the world’s largest democracy, reflecting the ideals of Justice, Liberty, Equality and Fraternity. It safeguards the rights of citizens, defines their fundamental duties and strengthens the democratic values that unite our nation.

Continuing the endeavor to promote constitutional awareness, this Quiz encourages citizens to participate, test their knowledge, learn more about making of the Indian Constitution and their voting rights, as well as the values that shape our democracy.

Be a part of this celebration of our constitutional heritage! Participate, test your knowledge and stand a chance to win exciting cash rewards along with an E-Participation Certificate.

 

Let’s celebrate our Constitution, understand our rights and reaffirm our duties towards building a Viksit Bharat!

 

Gratification

1. Top 100 Winners will be rewarded with INR. 5000.

2. Next 400 Winners will be rewarded with INR. 2000.

3. E-Participation Certificate will be given to all the participants.

Please Note : Winners will be selected solely through an automated random selection process and will be chosen from combine pool of all eligible prospect winner pool from MyGov and My Bharat.

 

हर वर्ष 26 नवम्बर को मनाए जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, MyGov और My Bharat के सहयोग से सभी नागरिकों को संविधान दिवस क्विज़ 2026 में भाग लेने और भारतीय संविधान की भावना का उत्सव मनाने के लिए आमंत्रित करता है।

भारत का संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आधारशिला है, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को प्रतिबिंबित करता है। यह नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है, उनके मौलिक कर्तव्यों को परिभाषित करता है तथा उन लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है, जो हमारे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधते हैं।

संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास के तहत, यह क्विज़ नागरिकों को इसमें भाग लेने, अपने ज्ञान को परखने, भारतीय संविधान के निर्माण, मतदान के अधिकारों तथा हमारे लोकतंत्र को आकार देने वाले मूल्यों के बारे में अधिक जानने का अवसर प्रदान करता है।

हमारी संवैधानिक विरासत के इस उत्सव का हिस्सा बनें! क्विज़ में भाग लें, अपने ज्ञान को परखें और आकर्षक नकद पुरस्कारों के साथ ई-भागीदारी प्रमाणपत्र जीतने का अवसर प्राप्त करें।

आइए, अपने संविधान का उत्सव मनाएं, अपने अधिकारों को समझें और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अपने कर्तव्यों के प्रति पुनः प्रतिबद्ध हों!

पुरस्कार एवं प्रोत्साहन

1. शीर्ष 100 विजेताओं को ₹5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

2. अगले 400 विजेताओं को ₹2,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

3. सभी प्रतिभागियों को ई-भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

 

कृपया ध्यान दें : विजेताओं का चयन MyGov और My Bharat के सभी पात्र प्रतिभागियों की संयुक्त सूची में से किया जाएगा।

Terms and Conditions

1. Quiz is open for all Indian Citizens.  / यह क्विज़ सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।

2. Quiz will start as soon as the participant clicks on the ‘Play Quiz’.  / प्रतिभागी द्वारा ‘Play Quiz’ पर क्लिक करते ही क्विज़ प्रारंभ हो जाएगी।

3. Employees, directly or indirectly connected with organizers of the quiz, are not eligible to participate in the quiz. This ineligibility also applies to their immediate family members. / क्विज़ के आयोजकों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कर्मचारी इसमें भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। यह अपात्रता उनके निकटतम परिवार के सदस्यों पर भी लागू होगी।

4. Participants’ MyGov & My Bharat Profile is mandatory to be updated and accurate for qualifying for the Winner List. /  विजेता सूची में शामिल होने की पात्रता के लिए प्रतिभागियों का MyGov एवं My Bharat प्रोफाइल अपडेटेड और सही जानकारी के साथ होना अनिवार्य है।

5. The quiz is hosted by Ministry of Youth Affairs & Sports in collaboration with MyGov and My Bharat by MyGov & My Bharat and is available on www.quiz.mygov.in and https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/  . This quiz is available in English & Hindi.  / इस क्विज़ का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा MyGov और My Bharat के सहयोग से किया जा रहा है। यह क्विज़ www.quiz.mygov.in तथा https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/  पर उपलब्ध है। प्रतिभागी इस क्विज़ में हिंदी एवं अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में भाग ले सकते हैं।

6. It is a time-bound quiz: Participant will have 600 seconds to answer 20 questions.  / यह एक समयबद्ध क्विज़ है, जिसमें प्रतिभागियों को 20 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 600 सेकंड का समय दिया जाएगा।

7. One participant can attempt quiz only once. Multiple entries from the same participant if found the participant will be disqualified from the Quiz. / प्रत्येक प्रतिभागी क्विज़ में केवल एक बार भाग ले सकता है। यदि किसी प्रतिभागी की एक से अधिक प्रविष्टियाँ पाई जाती हैं, तो उसे क्विज़ से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

8. The Quiz winning criteria is “Answering all the correct answers within 600 sec”. / क्विज़ में विजेता बनने का मानदंड निर्धारित 600 सेकंड के भीतर सभी प्रश्नों के सही उत्तर देना है।

9. The Winners Selection will be conducted through a system-generated randomization method to ensure fairness and transparency. All participants who meet the mentioned quiz winning criteria, including all correct answers and submission within the stipulated time-frame, will be included in a centralized pool of eligible entries. Winners will be selected solely through an automated random selection process and will be chosen from combine pool of all eligible prospect winner pool from MyGov and My Bharat. / विजेताओं का चयन निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सिस्टम द्वारा जनरेट की गई रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। क्विज़ के निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों, अर्थात् निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों की प्रविष्टियों को एक केंद्रीकृत पूल में शामिल किया जाएगा। विजेताओं का चयन पूरी तरह से स्वचालित रैंडम चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। विजेताओं का चयन MyGov और My Bharat के सभी पात्र प्रतिभागियों की संयुक्त सूची में से किया जाएगा।

10. For ensuring fairness and equal opportunity, only one member per family shall be considered for winner shortlisting. /  निष्पक्षता एवं सभी को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से, प्रत्येक परिवार से केवल एक सदस्य को ही विजेता चयन प्रक्रिया के लिए विचारार्थ शामिल किया जाएगा।

11. Discovery / detection / noticing of use of any unfair / spurious means / malpractices, including but not limited to impersonation, double participation etc., during the participation in the quiz, will result in the participation being declared null and void and hence, rejected. The organizers of the quiz competition reserve the right in this regard.  /  क्विज़ में भाग लेने के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित या फर्जी साधनों अथवा कदाचार, जिसमें प्रतिरूपण (Impersonation), एक से अधिक बार भाग लेना आदि शामिल हैं, का उपयोग किए जाने का पता चलने पर संबंधित प्रतिभागी की प्रविष्टि अमान्य घोषित कर दी जाएगी और उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। इस संबंध में आयोजकों का निर्णय अंतिम होगा।

12. The Winner selection will be announced on the MyGov Blog (www.blog.mygov.in) and MyBharat and further details of the event will be shared to the Winners via official communication. In the event of unforeseen circumstances, the organizers reserve the right to amend the terms and conditions of the competition at any time or cancel the competition as considered.  / विजेताओं की घोषणा MyGov ब्लॉग (www.blog.mygov.in) और My Bharat पर की जाएगी। कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी विजेताओं को आधिकारिक माध्यम से साझा की जाएगी। किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में आयोजकों को प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तों में किसी भी समय संशोधन करने अथवा प्रतियोगिता को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित होगा।

13. Organizers will not accept any responsibility for entries that are lost, are late or incomplete or have not been transmitted due to computer error or any other error beyond the organizer’s reasonable control.  / आयोजक उन प्रविष्टियों के लिए कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे, जो खो गई हों, विलंब से प्राप्त हुई हों, अधूरी हों अथवा कंप्यूटर संबंधी त्रुटि या आयोजकों के उचित नियंत्रण से परे किसी अन्य कारण से प्रेषित न हो पाई हों।

14. Please note proof of submission of the entry is not proof of receipt of the same.  / कृपया ध्यान दें कि प्रविष्टि जमा करने का प्रमाण, उसके प्राप्त होने का प्रमाण नहीं माना जाएगा।

15. The organizer’s decision on the Quiz / winner selection shall be final, and binding and no correspondence will be entered into regarding the same.  / क्विज़ एवं विजेता चयन के संबंध में आयोजकों का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

16. All disputes /  legal complaints are subject to the jurisdiction of Delhi only. Expenses incurred for this purpose will be borne by the parties themselves.  / सभी विवाद एवं कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के न्यायिक क्षेत्राधिकार के अधीन होंगी। इस उद्देश्य से होने वाले सभी खर्च संबंधित पक्षों द्वारा स्वयं वहन किए जाएंगे।

17. By participating in the Quiz, the participants shall abide by all the terms and conditions of the quiz competition, including any amendments or further updates.  / क्विज़ में भाग लेकर प्रतिभागी प्रतियोगिता के सभी नियमों एवं शर्तों, जिनमें समय-समय पर किए जाने वाले संशोधन अथवा अतिरिक्त अपडेट भी शामिल हैं, का पालन करने के लिए सहमत होंगे।

18. The terms and conditions henceforth shall be governed by Indian laws and the judgments of the Indian judicial system. / उपरोक्त सभी नियम एवं शर्तें भारतीय कानूनों तथा भारतीय न्यायिक प्रणाली के निर्णयों के अधीन होंगी।