
The Logistics Division, Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT), Ministry of Commerce and Industry, in collaboration with MyGov, invites all citizens to participate in the “Quiz on PM GatiShakti – My infrastructure, My Responsibility ”, an online quiz marking the 5th Anniversary of the PM GatiShakti National Master Plan (13 October 2026).
Launched on 13 October 2021, PM GatiShakti is a whole-of-government approach that brings Central Ministries and States/UTs together on a single digital platform to plan roads, railways, airports, ports, waterways and other infrastructure together, for seamless, multi-modal connectivity and faster, smoother movement of people and goods.
The quiz tests your knowledge of India’s infrastructure, connectivity and PM GatiShakti. It helps citizens understand how integrated infrastructure planning impacts everyday life, highlights the role of technology, connectivity and coordinated infrastructure development, and encourages citizen participation.
Through this quiz, participants will discover interesting facts about PM GatiShakti and the infrastructure network powering India’s growth, and appreciate how coordinated planning is helping build a connected Viksit Bharat.
All participants will receive an E-certificate.
Come, test your knowledge and be a part of India’s journey of Gati to development and Shakti to progress.
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का लॉजिस्टिक्स प्रभाग, MyGov के सहयोग से सभी नागरिकों को “PM गतिशक्ति पर क्विज़ – मेरा इंफ्रास्ट्रक्चर, मेरी ज़िम्मेदारी” में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। यह ऑनलाइन क्विज़ पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की 5वीं वर्षगांठ (13 अक्तूबर 2026) के अवसर पर आयोजित की जा रही है।
13 अक्तूबर 2021 को शुरू हुई पीएम गतिशक्ति एक ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण है, जो केंद्रीय मंत्रालयों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाकर सड़कों, रेलवे, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, जलमार्गों तथा अन्य बुनियादी ढाँचे की योजना एक साथ बनाती है, ताकि निर्बाध, बहु-मॉडल संपर्क सुनिश्चित हो और लोगों व वस्तुओं की आवाजाही तेज़ एवं सुगम हो।
यह क्विज़ भारत के बुनियादी ढाँचे, संपर्क व्यवस्था और पीएम गतिशक्ति के बारे में आपकी जानकारी को परखती है। यह नागरिकों को समझने में मदद करती है कि एकीकृत बुनियादी ढाँचा योजना रोज़मर्रा के जीवन को कैसे प्रभावित करती है, प्रौद्योगिकी, संपर्क और समन्वित बुनियादी ढाँचा विकास की भूमिका को रेखांकित करती है तथा नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करती है।
इस क्विज़ के माध्यम से प्रतिभागी पीएम गतिशक्ति और भारत की प्रगति को गति देने वाले बुनियादी ढाँचा नेटवर्क के बारे में रोचक तथ्य जानेंगे तथा यह समझेंगे कि समन्वित योजना किस प्रकार एक जुड़े हुए विकसित भारत के निर्माण में सहायक है।
सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
आइए, अपनी जानकारी को परखें और ‘गति से विकास, शक्ति से प्रगति’ की भारत की यात्रा का हिस्सा बनें।
1. Quiz is open for all Indian Citizens. / यह क्विज़ सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
2. Quiz will start as soon as the participant clicks on the ‘Play Quiz’. / प्रतिभागी द्वारा ‘Play Quiz’ पर क्लिक करते ही क्विज़ प्रारंभ हो जाएगी।
3. The quiz is hosted on MyGov’s quiz portal. / यह क्विज़ MyGov के क्विज़ पोर्टल पर आयोजित की जा रही है।
4. Multiple entries from the same participant will not be accepted. / एक ही प्रतिभागी द्वारा एक से अधिक प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएँगी।
5. Discovery/detection/noticing of use of any unfair/spurious means/malpractices, including but not limited to impersonation, double participation etc., during the participation in the quiz, will result in the participation being declared null and void and hence, rejected. The organizers of the quiz competition or any agency acting on their behalf reserves the right in this regard. / यदि क्विज़ के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित अथवा कपटपूर्ण साधनों/अनुचित आचरण, जैसे कि प्रतिरूपण (Impersonation), एक से अधिक बार भाग लेना अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता का पता चलता है, तो संबंधित प्रतिभागिता को अमान्य घोषित कर निरस्त कर दिया जाएगा। इस संबंध में क्विज़ के आयोजकों अथवा उनकी ओर से कार्यरत किसी भी एजेंसी का निर्णय अंतिम होगा।
6. Employees, directly or indirectly connected with organizers of the quiz, are not eligible to participate in the quiz. This ineligibility also applies to their immediate family members. / क्विज़ के आयोजन से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कर्मचारी इसमें भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। यह प्रतिबंध उनके निकटतम पारिवारिक सदस्यों पर भी लागू होगा।
7. In the event of unforeseen circumstances, the organizers reserve the right to amend the terms and conditions of the competition at any time or cancel the competition as considered. / अप्रत्याशित परिस्थितियों में आयोजक किसी भी समय प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तों में संशोधन करने अथवा प्रतियोगिता को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
8. Organizers will not accept any responsibility for entries that are lost, are late or incomplete or have not been transmitted due to computer error or any other error beyond the organizer’s reasonable control. Please note proof of submission of the entry is not proof of receipt of the same. / आयोजक ऐसी प्रविष्टियों के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे जो खो जाएँ, विलंब से प्राप्त हों, अपूर्ण हों अथवा कंप्यूटर त्रुटि या आयोजकों के उचित नियंत्रण से बाहर किसी अन्य कारणवश प्राप्त न हो सकें। कृपया ध्यान दें कि प्रविष्टि जमा करने का प्रमाण, उसके प्राप्त होने का प्रमाण नहीं माना जाएगा।
9. The decision of the organizers on the Quiz shall be final, and binding and no correspondence will be entered into regarding the same. / क्विज़ से संबंधित आयोजकों का निर्णय अंतिम एवं सभी प्रतिभागियों पर बाध्यकारी होगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
10. All disputes/ legal complaints are subject to the jurisdiction of Delhi only. Expenses incurred for this purpose will be borne by the parties themselves. / सभी विवाद एवं कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र के अधीन होंगी। इस संबंध में होने वाला समस्त व्यय संबंधित पक्ष स्वयं वहन करेंगे।
11. By participating in the Quiz, the participants shall abide by all the terms and conditions of the quiz competition, including any amendments or further updates. / क्विज़ में भाग लेकर प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के सभी नियम एवं शर्तों तथा समय-समय पर किए जाने वाले संशोधनों अथवा अद्यतनों का पालन करने के लिए सहमत होंगे।
12. The terms and conditions henceforth shall be governed by Indian laws and the judgments of the Indian judicial system. / ये नियम एवं शर्तें भारतीय कानूनों के अधीन होंगी तथा इनकी व्याख्या एवं निर्णय भारतीय न्यायपालिका द्वारा किए जाएँगे।