
As part of the CRPF@88: A Legacy of Service & Loyalty celebrations, the Central Reserve Police Force (CRPF), in collaboration with MyGov, invites citizens across India to participate in the “Know Your CRPF” Online Quiz Competition.
The quiz aims to enhance public awareness about the rich history, distinguished legacy, achievements, and diverse responsibilities of CRPF as India’s largest Central Armed Police Force. Participants will have an opportunity to learn about the Force’s contribution to internal security, counter-insurgency operations, election duties, disaster response, and nation-building initiatives.
Participate in the quiz, test your knowledge, and join the nation in honouring the courage, dedication, and sacrifices of the brave men and women of CRPF.
Gratifications:
First Prize – ₹30,000
Second Prize – ₹20,000
Third Prize – ₹15,000
Merit Awards (37 Winners) – ₹5,000 each
सीआरपीएफ@88: सेवा और निष्ठा की विरासत समारोह के अंतर्गत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), MyGov के सहयोग से, देशभर के नागरिकों को “Know Your CRPF” ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।
इस क्विज़ का उद्देश्य भारत के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के रूप में CRPF के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत, उपलब्धियों और विविध जिम्मेदारियों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना है। प्रतिभागियों को आंतरिक सुरक्षा, उग्रवाद-रोधी अभियानों, चुनावी दायित्वों, आपदा प्रबंधन तथा राष्ट्र निर्माण में CRPF के योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
क्विज़ में भाग लें, अपने ज्ञान का परीक्षण करें और CRPF के वीर जवानों एवं अधिकारियों के साहस, समर्पण और बलिदान को सम्मान देने में सहभागी बनें।
पुरस्कार:
प्रथम पुरस्कार – ₹30,000
द्वितीय पुरस्कार – ₹20,000
तृतीय पुरस्कार – ₹15,000
प्रोत्साहन पुरस्कार (37 विजेता) – ₹5,000 प्रत्येक
1. The Quiz is open to all Indian citizens.
/ यह क्विज़ सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है।
2. The Quiz will start as soon as the participant clicks on the ‘Play Quiz’ button.
/ प्रतिभागी द्वारा ‘Play Quiz’ पर क्लिक करते ही क्विज़ प्रारंभ हो जाएगी।
3. Each participant must answer a maximum of 20 questions within the prescribed time limit of 10 minutes.
/ प्रत्येक प्रतिभागी को निर्धारित 10 मिनट की समय सीमा के भीतर अधिकतम 20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
4. Entries once submitted cannot be withdrawn.
/ एक बार प्रविष्टि जमा करने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकता।
5. Multiple entries from the same participant will not be accepted.
/ एक ही प्रतिभागी द्वारा एक से अधिक प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।
6. Winners will be required to submit valid supporting documents after the announcement of the quiz results. Any one of the following documents may be submitted as proof of identity, age, and address: Aadhaar Card, Voter ID Card, Passport, Driving Licence, Office ID Card, or any other valid Government-issued document.
/ क्विज़ के परिणाम घोषित होने के उपरांत विजेताओं को वैध सहायक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। पहचान, आयु एवं पते के प्रमाण के रूप में निम्नलिखित में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है: आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, कार्यालय पहचान पत्र अथवा कोई अन्य वैध सरकारी दस्तावेज।
7. Non-furnishing of the above information/documents at the appropriate stage will render the selection null and void.
/ उपर्युक्त जानकारी/दस्तावेज समय पर प्रस्तुत न करने पर चयन निरस्त (Null and Void) कर दिया जाएगा।
8. Discovery, detection, or notice of the use of any unfair means, malpractice, impersonation, double participation, or any other fraudulent activity during participation in the Quiz shall result in the entry being declared null and void and rejected.
/ क्विज़ में भाग लेते समय किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों, कदाचार, प्रतिरूपण, दोहरी भागीदारी अथवा अन्य किसी धोखाधड़ीपूर्ण गतिविधि का पता चलने पर प्रविष्टि निरस्त कर दी जाएगी।
9. The Central Reserve Police Force (CRPF) and MyGov, reserves the right to take the final decision in all matters relating to the Quiz.
/ क्विज़ से संबंधित सभी मामलों में अंतिम निर्णय का अधिकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), MyGov अथवा उनकी ओर से कार्यरत किसी भी एजेंसी के पास सुरक्षित रहेगा।
10. Employees of the CRPF and MyGov are not eligible to participate in the Quiz / सीआरपीएफ और माईगव के कर्मचारी इसमें भाग लेने के पात्र नहीं हैं
11. In the event of unforeseen circumstances, CRPF reserves the right to amend the Terms and Conditions of the Quiz at any time or cancel the Quiz as deemed appropriate.
/ अप्रत्याशित परिस्थितियों में CRPF को किसी भी समय नियम एवं शर्तों में संशोधन करने या क्विज़ को रद्द करने का अधिकार होगा।
12. The Winners Selection will be conducted through a system-generated randomization method to ensure fairness and transparency. All participants who meet the prescribed winning criteria, including answering all questions correctly and submitting responses within the stipulated time frame, will be included in a centralized pool of eligible entries. Winners will be selected solely through an automated random selection process.
/ विजेताओं का चयन निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सिस्टम द्वारा जनरेट की गई रैंडमाइज़ेशन (यादृच्छिक) विधि से किया जाएगा। जिन प्रतिभागियों ने निर्धारित विजेता मानदंडों को पूरा किया होगा, जिसमें सभी प्रश्नों के सही उत्तर देना और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उत्तर जमा करना शामिल है, उन्हें पात्र प्रविष्टियों के केंद्रीकृत समूह में शामिल किया जाएगा। विजेताओं का चयन केवल स्वचालित रैंडम चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
13. The organizers shall not accept any responsibility for entries that are lost, delayed, incomplete, or not transmitted due to technical issues, computer errors, network failures, or any other reasons beyond their reasonable control.
/ आयोजक उन प्रविष्टियों के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे जो खो गई हों, विलंबित हों, अधूरी हों या तकनीकी समस्याओं, कंप्यूटर त्रुटियों, नेटवर्क विफलताओं अथवा आयोजकों के नियंत्रण से बाहर किसी अन्य कारण से प्राप्त न हुई हों।
14. Proof of submission of an entry shall not be considered proof of receipt by the organizers.
/ कृपया ध्यान दें कि प्रविष्टि जमा करने का प्रमाण, उसके प्राप्त होने का प्रमाण नहीं माना जाएगा।
15. The decision of CRPF and MyGov regarding the Quiz shall be final and binding, and no correspondence in this regard shall be entertained.
/ क्विज़ से संबंधित CRPF एवं MyGov का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा तथा इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
16. All disputes and legal complaints arising out of the Quiz shall be subject to the exclusive jurisdiction of Delhi courts only. Expenses incurred for the same shall be borne by the respective parties themselves.
/ सभी विवाद एवं कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र में आएंगी। इस संबंध में होने वाले व्यय संबंधित पक्षों द्वारा स्वयं वहन किए जाएंगे।
17. By participating in the Quiz, participants agree to abide by all the Terms and Conditions of the Quiz, including any amendments or updates issued by CRPF and MyGov from time to time. These Terms and Conditions shall be governed by the laws of India and the decisions of the Indian judicial system.
/ क्विज़ में भाग लेकर प्रतिभागी सभी नियम एवं शर्तों तथा समय-समय पर CRPF एवं MyGov द्वारा जारी किसी भी संशोधन/अपडेट का पालन करने के लिए सहमत होंगे। ये नियम एवं शर्तें भारतीय कानूनों एवं भारतीय न्यायिक प्रणाली के निर्णयों के अधीन होंगी।