योग की परंपरा, स्वास्थ्य का आधार
परखें अपना ज्ञान और जानें योग से जुड़े रोचक तथ्य
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026, जो प्रतिवर्ष 21 जून को विश्वभर में मनाया जाता है, के अवसर पर जन अभियान परिषद, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MyGov पोर्टल पर एक ऑनलाइन क्विज़ आयोजित की जा रही है।
इस क्विज़ का उद्देश्य नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी योग, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित इस वर्ष की थीम — “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) के अनुरूप यह क्विज़ योग के इतिहास, दर्शन, प्रमुख आसनों, प्राणायाम, आयुर्वेद, योग के स्वास्थ्य लाभों तथा भारत की योग परंपरा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर आधारित है।
यह क्विज़ प्रतिभागियों के ज्ञान का परीक्षण करने के साथ-साथ उन्हें योग को दैनिक जीवन में अपनाने और स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित करेगी।
आइए, योग को जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रशंसा: शीर्ष 3 विजेताओं को विभाग द्वारा योग आधारित पुस्तकों का सेट एवं सभी को ई-प्रमाणपत्र’
1. इस क्विज़ में सभी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकते हैं।
2. जैसे ही प्रतिभागी ‘प्ले क्विज़’ पर क्लिक करेंगे, क्विज़ शुरू हो जाएगी।
3. इस क्विज़ को माईगव के क्विज़ पोर्टल पर होस्ट किया गया है।
4. एक ही प्रतिभागी से कई एंट्रीज़ स्वीकार नहीं की जाएंगी।
5. यह एक समय-बद्ध क्विज़ है: आपके पास 10 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 300 सेकंड होंगे।
6. क्विज़ में भाग लेने के दौरान यदि किसी भी अनुचित / नकली साधनों / कदाचार — जैसे कि प्रतिरूपण, दोहरी भागीदारी अथवा अन्य किसी प्रकार की धोखाधड़ी का पता चलता है / संदेह होता है / नोटिस किया जाता है, तो ऐसी भागीदारी को निष्प्रभावी और अमान्य घोषित किया जाएगा, तथा उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। क्विज़ प्रतियोगिता के आयोजक या उनकी ओर से काम करने वाली किसी भी एजेंसी के पास इस संबंध में अधिकार सुरक्षित है।
7. कर्मचारी, जो क्विज़ के आयोजकों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं, क्विज़ में भाग लेने के पात्र नहीं हैं। यह अयोग्यता उनके परिवार के सदस्यों पर भी लागू होती है।
8. अप्रत्याशित परिस्थितियाँ होने पर, आयोजकों के पास प्रतियोगिता के नियमों और शर्तों में किसी भी समय संशोधन करने या प्रतियोगिता को रद्द करने का अधिकार है।
9. आयोजक उन एंट्रीज़ के लिए कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे जो खो गई हैं, देर से सबमिट की है या अधूरी हैं या कंप्यूटर की खराबी या किसी अन्य त्रुटि के कारण ट्रांसमिट नहीं हुई हैं, जो आयोजक के उचित नियंत्रण के बाहर हैं। कृपया ध्यान दें कि ऐंट्री सबमिट करने का प्रमाण इसकी प्राप्ति का प्रमाण नहीं है।
10. क्विज़ पर आयोजकों का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
11. सभी विवाद/कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के अधिकार क्षेत्र के अधीन हैं। इस उद्देश्य के लिए किए गए खर्चे पार्टियों द्वारा खुद वहन किए जाएंगे।
12. क्विज़ में भाग लेने से, प्रतिभागी क्विज़ प्रतियोगिता के सभी नियमों और शर्तों का पालन करेंगे, जिसमें कोई भी संशोधन या आगे का अपडेट शामिल है।
13. अब से नियम और शर्तें भारतीय कानूनों और भारतीय न्यायिक प्रणाली के निर्णयों द्वारा शासित होंगी।