
On the occasion of World Environment Day 2026, celebrated globally every year on 5 June, the Forest Department, Government of Madhya Pradesh, is organizing an online quiz on the MyGov platform.
The objective of this quiz is to promote awareness among citizens, youth, and students about environmental conservation, climate action, and sustainable development.
Along with the vision of Mission LiFE (Lifestyle for Environment) given by Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi, continuous efforts are being undertaken under the leadership of Hon’ble Chief Minister Dr. Mohan Yadav to promote water conservation, tree plantation, biodiversity conservation, and green development in Madhya Pradesh.
Aligned with the United Nations theme for World Environment Day 2026 -“Inspired by Nature. For the Climate. For Our Future.” – the quiz covers important topics related to environmental protection, climate change, nature-based solutions, and Madhya Pradesh’s biodiversity, wildlife, national parks, and green initiatives.
The quiz aims not only to test participants’ knowledge but also to inspire them to become environmentally responsible citizens and contribute towards building a greener and more sustainable future.
Let us pledge to protect nature and play our part in creating a clean, green, and sustainable future.
विश्व पर्यावरण दिवस 2026, जो प्रति वर्ष 5 जून को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है, के अवसर पर वन विभाग मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में, विश्व पर्यावरण दिवस पर एक ऑनलाइन क्विज़ MyGov पोर्टल पर प्रारंभ किया जा रहा है।
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर, वन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा MyGov पोर्टल पर एक ऑनलाइन क्विज़ आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु जागरूकता और सतत विकास के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए Mission LiFE के मंत्र के साथ–साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जल संरक्षण, वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित इस वर्ष की थीम – “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।“ के अनुरूप यह क्विज़ पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्रकृति आधारित समाधान तथा मध्यप्रदेश की जैव विविधता, वन्यजीवों, राष्ट्रीय उद्यानों एवं हरित पहलों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर आधारित है।
यह क्विज़ प्रतिभागियों के ज्ञान का परीक्षण करने के साथ–साथ उन्हें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने और हरित भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।
आइए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और एक स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Rewards
1. 1st Prize – ₹5,000/-
2. 2nd Prize – ₹3,000/-
3. 3rd Prize – ₹2,000/-
4. All participants will receive an E-Certificate of Participation.
पुरस्कार
1. प्रथम पुरस्कार – ₹5,000/-
2. द्वितीय पुरस्कार – ₹3,000/-
3. तृतीय पुरस्कार – ₹2,000/-
4. सभी प्रतिभागियों को सहभागिता का ई–प्रमाणपत्र प्राप्त होगा।
1. Quiz is open for all Indian Citizens / इस क्विज़ में सभी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकते हैं।
2. Quiz will start as soon as the participant clicks on the ‘Play Quiz’. / जैसे ही प्रतिभागी ‘प्ले क्विज़’ पर क्लिक करेंगे, क्विज़ शुरू हो जाएगी।
3. The quiz is hosted on MyGov’s quiz portal. / इस क्विज़ को माईगव के क्विज़ पोर्टल पर होस्ट किया गया है।
4. Multiple entries from the same participant will not be accepted. / एक ही प्रतिभागी से कई एंट्रीज़ स्वीकार नहीं की जाएंगी।
5. It is a time-bound quiz: you will have 300 seconds to answer 10 questions. / यह एक समय–बद्ध क्विज़ है: आपके पास 10 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 300 सेकंड होंगे।
6. Discovery/detection/noticing of use of any unfair/spurious means/malpractices, including but not limited to impersonation, double participation etc., during the participation in the quiz, will result in the participation being declared null and void and hence, rejected. The organizers of the quiz competition or any agency acting on their behalf reserves the right in this regard. / क्विज़ में भाग लेने के दौरान यदि किसी भी अनुचित / नकली साधनों / कदाचार — जैसे कि प्रतिरूपण, दोहरी भागीदारी अथवा अन्य किसी प्रकार की धोखाधड़ी का पता चलता है / संदेह होता है / नोटिस किया जाता है, तो ऐसी भागीदारी को निष्प्रभावी और अमान्य घोषित किया जाएगा, तथा उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। क्विज़ प्रतियोगिता के आयोजक या उनकी ओर से काम करने वाली किसी भी एजेंसी के पास इस संबंध में अधिकार सुरक्षित है।
7. Employees, directly or indirectly connected with organizers the quiz, are not eligible to participate in the quiz. This ineligibility also applies to their immediate family members. / कर्मचारी, जो क्विज़ के आयोजकों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं, क्विज़ में भाग लेने के पात्र नहीं हैं। यह अयोग्यता उनके परिवार के सदस्यों पर भी लागू होती है।
8. In the event of unforeseen circumstances, the organizers reserve the right to amend the terms and conditions of the competition at any time or cancel the competition as considered. / अप्रत्याशित परिस्थितियाँ होने पर, आयोजकों के पास प्रतियोगिता के नियमों और शर्तों में किसी भी समय संशोधन करने या प्रतियोगिता को रद्द करने का अधिकार है।
9. Organizers will not accept any responsibility for entries that are lost, are late or incomplete or have not been transmitted due to computer error or any other error beyond the organizer’s reasonable control. Please note proof of submission of the entry is not proof of receipt of the same. / आयोजक उन एंट्रीज़ के लिए कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे जो खो गई हैं, देर से सबमिट की है या अधूरी हैं या कंप्यूटर की खराबी या किसी अन्य त्रुटि के कारण ट्रांसमिट नहीं हुई हैं, जो आयोजक के उचित नियंत्रण के बाहर हैं। कृपया ध्यान दें कि ऐंट्री सबमिट करने का प्रमाण इसकी प्राप्ति का प्रमाण नहीं है।
10. The decision of the organizers on the Quiz shall be final, and binding and no correspondence will be entered into regarding the same. / क्विज़ पर आयोजकों का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
11. All disputes/ legal complaints are subject to the jurisdiction of Delhi only. Expenses incurred for this purpose will be borne by the parties themselves. / सभी विवाद/कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के अधिकार क्षेत्र के अधीन हैं। इस उद्देश्य के लिए किए गए खर्चे पार्टियों द्वारा खुद वहन किए जाएंगे।
12. By participating in the Quiz, the participants shall abide by all the terms and conditions of the quiz competition, including any amendments or further updates. / क्विज़ में भाग लेने से, प्रतिभागी क्विज़ प्रतियोगिता के सभी नियमों और शर्तों का पालन करेंगे, जिसमें कोई भी संशोधन या आगे का अपडेट शामिल है।
13. The terms and conditions henceforth shall be governed by Indian laws and the judgments of the Indian judicial system. / अब से नियम और शर्तें भारतीय कानूनों और भारतीय न्यायिक प्रणाली के निर्णयों द्वारा शासित होंगी।