
Aligned with Play True Day, this quiz aims to educate and inspire participants about clean sport, anti-doping rules, and fair play. / उद्देश्य: प्ले ट्रू डे के अनुरूप, यह क्विज़ प्रतिभागियों को स्वच्छ खेल, डोप रोधी नियमों और निष्पक्ष खेल भावना के बारे में जागरूक करने और प्रेरित करने का उद्देश्य रखती है।
Objectives:
1. Raise Awareness: Educate participants about clean sport, anti-doping regulations, and the importance of fair play.
2. Promote Ethical Sportsmanship: Encourage values of integrity, fairness, and respect both in sports and everyday life.
3. Empower Advocacy: Inspire participants to actively promote anti-doping awareness and uphold clean sport values.
4. Enhance Critical Thinking: Engage participants with thought-provoking questions and scenarios related to anti-doping.
5. Foster a Play True Culture: Instill a lifelong commitment to honesty, fairness, and integrity in sport.
उद्देश्य:
1. जागरूकता बढ़ाना: प्रतिभागियों को स्वच्छ खेल, डोप रोधी नियमों और निष्पक्ष खेल के महत्व के बारे में शिक्षित करना।
2. नैतिक खेल भावना को बढ़ावा देना: खेलों और दैनिक जीवन दोनों में ईमानदारी, निष्पक्षता और सम्मान जैसे मूल्यों को प्रोत्साहित करना।
3. पैरवी को सशक्त बनाना: प्रतिभागियों को डोप रोधी जागरूकता को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने और स्वच्छ खेल मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना।
4. आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना: प्रतिभागियों को डोप रोधी विषयों से जुड़े विचारोत्तेजक प्रश्नों और परिस्थितियों के माध्यम से संलग्न करना।
5. प्ले ट्रू संस्कृति का विकास: खेलों में ईमानदारी, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता विकसित करना।
Gratification:
1. Participation Certificates for all the Participants.
2. Cash prizes will be awarded to the top participants:
a. ₹4000/- for 1st place holder,
b. ₹3000/- for 2nd place holder, and
c. ₹2000/- for 3rd place holder.
d. Additionally, two consolation prizes of ₹1000/- each will be given.
3. 10 Participants will get Gift Hampers containing NADA-branded souvenirs, including a diary, pen, mug, bottle, bag, skipping rope, and badge.
संतुष्टि
1. सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
2. शीर्ष तीन प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे:
a. प्रथम स्थान के लिए ₹4000/-,
b. द्वितीय स्थान के लिए ₹3000/-,
c. तथा तृतीय स्थान के लिए ₹2000/-
d. इसके अतिरिक्त, ₹1000/- – ₹1000/- के दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
3. 10 प्रतिभागियों को उपहार हैम्पर प्रदान किए जाने का प्रावधान है, जिनमें नाडा–ब्रांडेड स्मृति–चिह्न जैसे डायरी, पेन, मग, बोतल, बैग, स्किपिंग रोप एवं बैज सम्मिलित होंगे।
1. Entry to the Quiz is open to all Indian citizens. / क्विज़ में भागीदारी सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
2. The Quiz questions are designed to assess participants’ knowledge and understanding of values in sports, promoting fair play and clean sport in the country. / देश में निष्पक्ष एवं स्वच्छ खेलों को बढ़ावा देने हेतु, खेलों में मूल्यों के प्रति प्रतिभागियों के ज्ञान और समझ का आकलन करने के लिए प्रश्नों को सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है।
3. The Quiz is available in both English and Hindi. Participants may choose either language. / क्विज़ अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। प्रतिभागी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं।
4. All participants will receive a participation certificate. / इस क्विज़ के सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
5. The Quiz will consist of 10 multiple-choice questions, each carrying one mark. Participants will have 5 minutes to complete the Quiz. There will be no negative marking. / क्विज़ में 10 (दस) बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक 1 (एक) अंक का होगा। प्रतिभागियों को क्विज़ पूरा करने के लिए 5 (पाँच) मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
6. First-time users must fill in the required details to participate. By submitting the details and participating in the Quiz, participants may be contacted if declared winners. / यदि प्रतिभागी पहली बार उपयोगकर्ता है, तो उसे भागीदारी के लिए आवश्यक विवरण भरना होगा। विवरण जमा करने तथा क्विज़ में भाग लेने पर, विजेता घोषित होने की स्थिति में प्रतिभागियों से संपर्क किया जा सकता है।
7. The organisers reserve the right to disqualify participants or reject entries if the information provided is incomplete, false, or incorrect. Any malpractice such as impersonation or multiple entries will not be accepted. / यदि प्रस्तुत की गई जानकारी अधूरी, असत्य या त्रुटिपूर्ण पाई जाती है, तो आयोजकों के पास प्रतिभागियों को अयोग्य घोषित करने तथा प्रविष्टियों को अस्वीकार/निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित है। किसी भी प्रकार की अनियमितता, जैसे छद्मरूपण (Impersonation) या एकाधिक प्रविष्टियाँ, स्वीकार नहीं की जाएंगी।
8. The organisers reserve the right to amend or cancel the Terms and Conditions of the Quiz at any time. / आयोजकों के पास किसी भी समय क्विज़ के नियमों एवं शर्तों में संशोधन करने अथवा उसे निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित है।
9. In case of any dispute, the decision of the jury shall be final and binding. / किसी भी विवाद या मतभेद की स्थिति में जूरी का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।
10. The NADA and MyGov will not accept any responsibility for entries that are lost, are late, incomplete or have not been transmitted due to computer error or any other error beyond the organizer’s responsibility. / शिक्षा मंत्रालय और माईगव उन प्रविष्टियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे जो खो गई हैं, देर से सबमिट की गई हैं, अधूरी हैं या कंप्यूटर त्रुटि या आयोजक की ज़िम्मेदारी से परे किसी अन्य त्रुटि के कारण प्रेषित नहीं हो पाईं हैं।
11. All disputes/ legal complaints are subject to the jurisdiction of Delhi only. Expenses incurred for this purpose will be borne by the parties themselves. / सभी विवाद/कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के अधिकार–क्षेत्र के अधीन हैं। इस उद्देश्य के लिए किए गए खर्चे पार्टियों द्वारा खुद वहन किए जाएंगे।
12. Organiser’s reserves the right to cancel or amend all or any part of the Quiz and/ or the Terms & Conditions/ Technical Parameters/ Evaluation Criteria. However, any changes to the Terms & Conditions/ Technical Parameters/ Evaluation Criteria, or cancellation of the Contest, will be updated/ posted on the platform. / आयोजकों के पास क्विज़ और/या नियम और शर्तें/तकनीकी पैरामीटर/मूल्यांकन मानदंड के सभी या किसी भी हिस्से को कैंसिल करने या उसमें बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है। हालांकि, नियम और शर्तों/तकनीकी मापदंडों/मूल्यांकन मानदंडों में किसी भी बदलाव या प्रतियोगिता को कैंसिल करने पर, इसके बारें में प्लेटफ़ॉर्म पर अपडेट/पोस्ट किया जाएगा।
13. The Winners Selection will be conducted through a system-generated randomization method to ensure fairness and transparency. All participants who meet the mentioned quiz winning criteria, including all correct answers and submission within the stipulated time-frame, will be included in a centralized pool of eligible entries. Winners will be selected solely through an automated random selection process. / विजेताओं का चयन एक सिस्टम द्वारा जनरेट की गई रैंडमाइज़ेशन (यादृच्छिक) विधि से किया जाएगा, ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। जिन सभी प्रतिभागियों ने क्विज़ जीतने के निर्धारित मानदंडों को पूरा किया होगा, जिसमें सभी प्रश्नों के सही उत्तर देना और निर्धारित समय–सीमा के भीतर उत्तर जमा करना शामिल है, उन्हें पात्र प्रविष्टियों के एक केंद्रीकृत समूह में शामिल किया जाएगा। विजेताओं का चयन केवल एक स्वचालित रैंडम चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
14. By participating in the Quiz, the participant confirms that they have read and accepted these Terms and Conditions. / क्विज़ में भाग लेकर, प्रतिभागी यह स्वीकार करता/करती है कि उसने उपर्युक्त नियमों एवं शर्तों को पढ़ लिया है और उनसे सहमत है।