माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के रूप में घोषित किया था। तब से, भारत इस दिन को बड़े गर्व और उत्साह के साथ मना रहा है, जिसमें अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में देश की बढ़ती प्रगति पर प्रकाश डाला गया है।
इस वर्ष लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है, जिसका थीम है “आर्यभट्ट से गगनयान – प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं तक। [NSpD-2025], माईगव प्रस्तुत करता है सबसे प्रतीक्षित राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस क्विज़, तो आइए अंतरिक्ष के अद्भुत रहस्यों को जानने और भारत की गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा की खोज पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए।
यह क्विज़ जिज्ञासा को प्रेरित करने, जागरूकता बढ़ाने और अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी में भारत की प्रगति पर गर्व की भावना को मज़बूत करने का प्रयास करती है।
जीवन के सभी क्षेत्रों के नागरिक — छात्र, शिक्षाविद, पेशेवर, और अंतरिक्ष के प्रति उत्साही — को इस राष्ट्रीय पहल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि वे अपने ज्ञान का मूल्यांकन कर सकें और भारत की अंतरिक्ष में नई सीमाओं की खोज के प्रयासों का सामूहिक रूप से उत्सव मना सकें, साथ ही राष्ट्र की प्रगति में भी अपना योगदान दे सकें।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्विज़ 2025 में अभी भाग लें और ब्रह्मांड में भारत की प्रेरणादायक यात्रा का हिस्सा बनें।
पुरस्कार:
पहला पुरस्कारः रु. 1,00,000;
दूसरा पुरस्कारः रु. 75,000
तीसरा पुरस्कार: रु. 50,000
अगले 100 विजेताओं को 2,000 रु. के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
अगले 200 विजेताओं को 1,000 रु. के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
क्विज़ के टॉप 100 विजेताओं को इसरो कैंपस का दौरा करने का भी मौका मिलेगा।
1. क्विज़ सभी भारतीय नागरिकों के लिए ओपन है।
2. जैसे ही प्रतिभागी ‘प्ले क्विज़’ पर क्लिक करेगा, क्विज़ शुरू हो जाएगी
3. यह एक समयबद्ध क्विज़ है जिसमें 10 प्रश्नों का उत्तर 300 सेकंड में दिया जाना है। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
4. प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य के संचार के लिए उनकी माईगव प्रोफ़ाइल अपडेट की गई है। अधूरी प्रोफ़ाइल विजेता बनने के लिए पात्र नहीं होगी।
5. प्रश्नों के सेट को स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से प्रश्न बैंक से यादृच्छिक रूप से चुना जाएगा।
6. प्रत्येक प्रतिभागी को पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से, केवल एक बार क्विज़ खेलने की अनुमति दी जाएगी। भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल एक से ज़्यादा बार नहीं किया जाएगा।
7. ऐसे मामलों में जहां एक प्रतिभागी ने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दोनों का उपयोग करके क्विज में भाग लिया है, केवल सबमिट की गई पहली प्रविष्टि को ही मान्य माना जाएगा और विजेता चयन प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा।
8. चंद्रयान-3 क्विज़ और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस क्विज़ के टॉप 3 विजेता टॉप 3 रिवॉर्ड्स के लिए पात्र नहीं होंगे। चंद्रयान-3 क्विज़ और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस क्विज़ के विजेता, जो इसरो का दौरा कर चुके हैं, वे इस क्विज़ के लिए इसरो का दौरा करने के लिए पात्र नहीं होंगे।
9. माईगव के पास अप्रत्याशित घटनाओं की स्थिति में किसी भी समय क्विज़ में बदलाव करने या उसे बंद करने के सभी अधिकार सुरक्षित हैं। इसमें संदेह से बचने के लिए इन नियम और शर्तों को बदलने की क्षमता शामिल है।
10. माईगव के पास किसी भी प्रतिभागी के भाग लेने या उसमें शामिल होने को क्विज़ के लिए हानिकारक मानने पर उसे अयोग्य घोषित करने या उसे अस्वीकार करने के सभी अधिकार सुरक्षित हैं। यदि प्राप्त जानकारी अस्पष्ट, अधूरी, क्षतिग्रस्त, झूठी या गलत है तो भागीदारी अमान्य होगी।
11. माईगव उन प्रविष्टियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगा जो खो गई हैं, देर से जमा की हैं, अधूरी हैं, या कंप्यूटर त्रुटि या आयोजक के उचित नियंत्रण से परे किसी अन्य त्रुटि के कारण ट्रांसमिट नहीं हुई हैं। कृपया ध्यान दें कि ऐंट्री सबमिट करने का प्रमाण इसकी प्राप्ति का प्रमाण नहीं है।
12. माईगव कर्मचारियों या क्विज़ की होस्टिंग से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कर्मचारियों को, क्विज़ में भाग लेने की अनुमति नहीं है। यह अयोग्यता उनके परिवार के सदस्यों पर भी लागू होती है।
13. क्विज़ पर माईगव का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
14. प्रतिभागियों को सभी अपडेट के लिए कॉन्टेंट की नियमित जांच करनी होगी।
15. सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, प्रतिभागी अपनी सहभागिता और पूर्णता को पहचानते हुए डिजिटल भागीदारी प्रमाणपत्र को ऑटो-डाउनलोड कर सकते थे।
16. क्विज़ में भाग लेकर, प्रतिभागी क्विज़ प्रतियोगिता के सभी नियमों और शर्तों का पालन करेंगे, जिसमें कोई भी संशोधन या आगे के अपडेट शामिल हैं।
17. सभी विवाद/कानूनी शिकायतें केवल दिल्ली के अधिकार क्षेत्र के अधीन हैं। इस उद्देश्य के लिए किए गए खर्चे पार्टियों द्वारा खुद वहन किए जाएंगे।
18. अब से होने वाले नियम और शर्तें भारतीय कानूनों और भारतीय न्याय प्रणाली के फ़ैसलों द्वारा नियंत्रित होंगी।